नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर एक्शन में दिखने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पंड्या टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया में उनकी वापसी कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि एक ऑलराउंडर के तौर पर होगी।
टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में हार्दिक उप कप्तान थे। ऐसे में यह साफ था कि इस फॉर्मेट में वह टीम इंडिया के अगले कप्तान होंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के अगले कप्तान होने वाले हैं।ऐसे में हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरों के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हार्दिक ने कप्तानी या फिर किसी अन्य चीजों पर पर कुछ नहीं लिखा, लेकिन यह माना जा रहा है कि उन्होंने इशारा किया है कि वे कप्तान के तौर पर हर तरह से फिट हैं, लेकिन उनसे मौका छीन गया है।दरअसल हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों के साथ लिखा, ‘2023 कप की चोट के बाद एक मुश्किल सफर था, लेकिन टी 20 विश्व कप जीतने के साथ यह प्रयास के लायक था। जब तक आप प्रयास करते हैं, तब तक परिणाम आते हैं। मेहनत बेकार नहीं जाती। आइए हम सभी अपनी पूरी कोशिश करें और अपनी फिटनेस पर काम करें।’


