• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup: अमेरिका में टी20 विश्व कप करवाना ICC को पड़ा भारी, घाटा इतना की IPL में 11 कोहली खरीद लेते

sports_master by sports_master
July 18, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup: अमेरिका में टी20 विश्व कप करवाना ICC को पड़ा भारी, घाटा इतना की IPL में 11 कोहली खरीद लेते

नई दिल्ली: आईसीसी को अमेरिका में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन कराने में लगभग 20 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 167 करोड़ करोड़ रुपये का का घाटा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शुक्रवार से कोलंबो में शुरू हो रहे आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान चर्चा के प्रमुख विषयों में से यह एक होगा। हालांकि यह विषय वार्षिक आम बैठक (AGM) के नौ सूत्री एजेंडे का हिस्सा नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पर ‘पोस्ट-इवेंट रिपोर्ट’ के रूप में चर्चा की जाएगी।

भारत पाक मैच भी वहीं हुआ

टूर्नामेंट का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका में आयोजित किया गया था। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी अमेरिका के न्यूयॉर्क में ही हुआ था। एजीएम के दौरान चर्चा का एक अन्य प्रमुख विषय बीसीसीआई के सचिव जय शाह के अगले आईसीसी अध्यक्ष बनना होगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ICC सूत्र ने बताया कि ICC में सभी के लिए मुख्य रुचि के क्षेत्रों में से एक यह है कि शाह कब इसकी कमान संभालेंगे।

नए आईसीसी अध्यक्ष पर भी चर्चा

ICC सूत्र ने कहा, ‘यह कैसे नहीं बल्कि कब का सवाल है, क्योंकि भारतीय बोर्ड में उनके कोलिंग ऑफ पीरियड 2025 में शुरू होने से पहले उन्हें अभी BCCI सचिव के रूप में एक साल बाकी है। हालांकि, अगर उन्हें 2025 में पदभार संभालना है, तो बारक्ले दिसंबर 2024 से दिसंबर 2026 तक अपने दो साल के तीसरे कार्यकाल को पूरा नहीं कर सकते। एक विचारधारा यह भी है कि क्या ICC के अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो साल के तीन कार्यकालों से बदलकर तीन साल के दो कार्यकालों में कर दिया जाए, ताकि कुल कार्यकाल छह साल का ही रहे।’ऐसा माना जा रहा है कि अगर बारक्ले का मौजूदा कार्यकाल तीन साल का हो जाता है, तो शाह BCCI सचिव के रूप में अपने छह साल पूरे कर सकते हैं और 2025 में तीन साल के लिए ICC अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल सकते हैं, जब वह BCCI में कोलिंग ऑफ पीरियड में होंगे। फिर 2028 में वह वापस आकर बोर्ड अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल सकते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आलीशान घर और लग्जरी कार के साथ करोड़ों के मालिक हैं सूर्यकुमार, जानें कितनी है नेटवर्थ

आलीशान घर और लग्जरी कार के साथ करोड़ों के मालिक हैं सूर्यकुमार, जानें कितनी है नेटवर्थ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us