नई दिल्ली(New Delhi) । आईपीएल 2024 (ipl 2024)में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन (Kolkata Knight Riders are the champions)बनाने वाले गौतम गंभीर (gautam gambhir)अब टीम इंडिया के हेड कोच (head coach of team india)होंगे। वैसे तो केकेआर के साथ गौतम गंभीर की पारी लंबी चलनी थी, लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से आगे देश को रखा और उन्होंने टीम के मालिकों से बात करके केकेआर के साथ साझेदारी एक साल में ही तोड़ दी। हालांकि, उनके लिए केकेआर को छोड़ना आसान नहीं था, क्योंकि इसी टीम को उन्होंने दो बार कप्तानी करते हुए आईपीएल चैंपियन भी बनाया था और अब जब मेंटर की भूमिका में लौटे तो फिर से टीम चैंपियन बनी। यही कारण है कि कोलकाता और केकेआर को छोड़ते समय गौतम गंभीर काफी इमोशनल नजर आए और कहा है कि अब सब तिरंगे के लिए होगा।
केकेआर के वीडियो में कोलकाता को छोड़ते हुए कहा-
गौतम गंभीर ने केकेआर के वीडियो में कोलकाता को छोड़ते हुए कहा, “जब तुम मुस्कुराते हो तो मैं मुस्कुराता हूं।
जब तुम रोते हो तो मैं रोता हूं।
जब तुम जीतते हो तो मैं जीतता हूं।
जब तुम हारते हो तो मैं हारता हूं।
जब तुम सपने देखते हो तो मैं सपने देखता हूं।
जब तुम कुछ हासिल करते हो तो मैं कुछ हासिल करता हूं।
मैं तुम पर विश्वास करता हूं और तुम्हारे साथ हो जाता हूं। मैं तुम हूं कोलकाता। मैं तुममें से ही एक हूं।”


