• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सुमित नागल ने करियर की सर्वोच्च एटीपी रैंकिंग हासिल की, शीर्ष 70 में पहुंचे

sports_master by sports_master
July 17, 2024
in टेनिस
0
सुमित नागल ने करियर की सर्वोच्च एटीपी रैंकिंग हासिल की, शीर्ष 70 में पहुंचे

नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी (Indian tennis player) सुमित नागल (Sumit Nagal) ने सोमवार को जारी नवीनतम एटीपी रैंकिंग में 68वां स्थान (68th place in ATP ranking) हासिल किया है, जो उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग है। इसी के साथ वह 1973 में इस प्रणाली की शुरूआत के बाद से चौथे सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए।

ऐतिहासिक ग्रैंड स्लैम प्रदर्शनों के बाद नागल पांच पायदान ऊपर चढ़कर शशि मेनन से आगे निकल गए, जिनके नाम सर्वकालिक सूची में संयुक्त रूप से चौथी सर्वोच्च रैंकिंग 71 थी। 26 वर्षीय नागल से आगे सोमदेव देववर्मन (62), रमेश कृष्णन (23) और विजय अमृतराज (18) हैं।

नागल ने फ्रेंच ओपन में पदार्पण किया, लेकिन शुरुआती दौर में हार गए। उन्होंने विंबलडन में पुरुष एकल मुख्य ड्रॉ में भी अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की, लेकिन पहले दौर में ही बाहर हो गए। पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले नागल पिछले पांच वर्षों में विंबलडन पुरुष एकल मुख्य ड्रॉ मैच खेलने वाले पहले भारतीय हैं। शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी नागल लिएंडर पेस (1992-2000) के बाद ग्रीष्मकालीन खेलों के लगातार संस्करणों में एकल स्पर्धा में जगह बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ी ने इस सत्र में दो चैलेंजर स्पर्धाएँ हीलब्रॉन और चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर जीते हैं।

शीर्ष एटीपी रैंकिग वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी:
विजय अमृतराज – 18 (1980), रमेश कृष्णन – 23 (1985), सोमदेव देववर्मन – 62 (2011), सुमित नागल – 68* (2024), शशि मेनन – 71 (1975), लिएंडर पेस – 73 (1998), आनंद अमृतराज – 74 (1974), प्रजनेश गुणेश्वरन – 75 (2019), युकी भांबरी – 83 (2018), जसजीत सिंह – 89 (1974)।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Inter Miami के लिए कम से कम दो मैच में नहीं खेल पाएंगे Lionel Messi

Inter Miami के लिए कम से कम दो मैच में नहीं खेल पाएंगे Lionel Messi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us