• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL Final में नहीं होगा भारतीय T20 वर्ल्ड कप का एक भी खिलाड़ी, एक फ्लाइट से जाएगी पूरी टीम

sports_master by sports_master
May 25, 2024
in क्रिकेट
0
IPL Final में नहीं होगा भारतीय T20 वर्ल्ड कप का एक भी खिलाड़ी, एक फ्लाइट से जाएगी पूरी टीम

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स पर जीत के साथ ही आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला तय हो गया है. हैदराबाद की टीम (SRH) अब रविवार को फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से भिड़ेगी. एसआरएच और केकेआर की होने वाली भिड़ंत ने उन सारे कयासों पर भी विराम लगा दिया है कि भारत के कौन से खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले रवाना होंगे और कौन बाद में. अब टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई पूरी भारतीय टीम एक ही फ्लाइट से अमेरिका जा सकती है.

आईपीएल फाइनल और भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का यह संयोग दिलचस्प है. दरअसल, बीसीसीआई ने तय किया था कि वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में शामिल खिलाड़ी दो टुकड़ों में अमेरिका रवाना होंगे. क्रिकेट बोर्ड की योजना के मुताबिक जिन भारतीय खिलाड़ियों की आईपीएल टीम फाइनल में नहीं पहुंचती, वे 25 मई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका होंगे.इसी प्रकार जिन खिलाड़ियों को आईपीएल फाइनल खेलना होता और उनका नाम भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी होता, उनके लिए 27 मई की फ्लाइट तय की गई थी. लेकिन इत्तफाक से आईपीएल फाइनल में ऐसी दो टीमें पहुंची हैं, जिनमें भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का एक भी खिलाड़ी नहीं है. बीसीसीआई ने भारत की 15 सदस्यीय टीम के अलावा 4 रिजर्व खिलाड़ी भी चुने हैं. इनमें शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद शामिल हैं. रिंकू सिंह कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का हिस्सा हैं. यानी, 15 सदस्यीय भारतीय टीम के सभी सदस्य भले ही 25 मई को अमेरिका रवाना हो जाएं. लेकिन रिंकू सिंह 27 मई या इसके बाद ही अमेरिका जाएंगे.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मिताली से शादी करने वाले हैं शिखर धवन? स्टार ने पूर्व खिलाड़ी के साथ रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

मिताली से शादी करने वाले हैं शिखर धवन? स्टार ने पूर्व खिलाड़ी के साथ रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us