नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक समय यह अफवाह थी कि वह महिला खिलाड़ी से शादी करने वाले थे। इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने ऋषभ पंत की चोट के बाद वापसी पर भी चर्चा की।
आईपीएल 2024 में धवन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सीजन वह सिर्फ पांच मैचों में नजर आए। इनमें सलामी बल्लेबाज ने 125.62 के स्ट्राइक रेट 152 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला। चोट की वजह से वह बाकी मैचों का हिस्सा नहीं बन सके। अब उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है।


