• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दिनेश कार्तिक एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए आरसीबी को जीत दिलाकर वापस लौटे

sports_master by sports_master
May 4, 2024
in क्रिकेट
0
दिनेश कार्तिक एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए आरसीबी को जीत दिलाकर वापस लौटे

बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की तूफानी बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को अपने घर में 4 विकेट से पीट दिया। मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते गुजरात की पारी को 19.3 ओवर में ही 147 रन पर समेट दिया था। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने मिलकर धूम मचा कर दी। फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के के साथ 64 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी।

सिर्फ फाफ डु प्लेसिस ही नहीं, विराट कोहली ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया। कोहली ने 27 गेंद में 42 रनों की पारी खेली। हालांकि फाफ के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी पावर प्ले खत्म होते ही लड़खड़ा गई, लेकिन दिनेश कार्तिक एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए आरसीबी को जीत दिलाकर वापस लौटे।

पावर प्ले में आरसीब ने बनाए 92 रन

गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए पहले 6 ओवर में 92 रन बना लिए थे। इस दौरान टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाया। फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद विल जैक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। पहले विकेट के बाद आरसीबी की रन गति पर थोड़ा ब्रेक सा लग गया। इसके साथ ही टीम ने 99 रन के स्कोर पर विल जैक्स का भी विकेट गंवा दिया।दो विकेट के बाद तो गुजरात के गेंदबाज मानों अपने पूरे फॉर्म में लौट आए। जोशुआ लिटिल और नूर अहमद ने मिलकर मैच को रोमांचक मचा दिया। पावर प्ले के बाद गुजरात कीम टीम ने 6 विकेट झटक कर आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया था।

दिनेश कार्तिक ने आखिर में संभाला मोर्चा

फाफ डुप्लेसिस के आउट होने के बाद आरसीबी के चार बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 8 रन ही बना पाए। लगातार गिर रहे विकेट के बीच गुजरात के लिए वापसी का एक बेहतरीन मौका बन गया था, लेकिन दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभालने का काम किया और उन्होंने आखिर तक बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई। कार्तिक 12 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में कार्तिक ने कुल तीन चौके भी लगाए। इसके अलावा स्वप्निल सिंह ने भी 9 गेंद में 15 रन बनाए।

जोशुआ लिटिल ने झटके 4 विकेट

आरसीबी के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने जिस तरह से शुरुआत की थी उससे ऐसा लग रहा था कि की टीम को एक बड़ी जीत हासिल करेगी, लेकिन जैसे भी आरसीबी का पहला विकेट गिरा उसके बाद गुजरात के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया।

लिटिल ने 2 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जोशुआ लिटल को साथ मिला नूर अहमद का जिन्होंने दो विकेट हासिल करिए। इस दौरान इन दोनों को अगर गुजरात के अन्य गेंदबाजों का साथ मिलता तो शायद टीम ने 147 रन का बचाव करते हुए एक बड़ा उलटफेर कर सकती थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024: चोट से जूझते हुए सूर्यकुमार यादव ने खेली चमत्कारी पारी, ठोका आईपीएल करियर का दूसरा शतक

IPL 2024: चोट से जूझते हुए सूर्यकुमार यादव ने खेली चमत्कारी पारी, ठोका आईपीएल करियर का दूसरा शतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us