मुंबई: आईपीएल 2024 के 55वें मैच में आखिरकार 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लगातार 4 हार के बाद जीत का स्वाद चखा। उन्होंने रेड हॉट फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की इस जीत में ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई।
वहीं तिलक वर्मा ने भी उनका पूरा साथ दिया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदरबााद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए थे।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने 31 रन पर तीन विकेट खो दिए थे। हैदराबाद ने लगातार दो मेडल ओवर डालकर मुंबई को दबाव में ला दिया था। लेकिन फिर यहां से सूर्यकुमार यादव का बल्ला बोलना शुरू होता है। अर्धशतक से पहले ही सूर्या को भागने में परेशानी होने लगती है। इसके बाद भी उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी और आईपीएल करियर में अपना दूसरा शतक ठोक दिया।174 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी ज्यादा खराब रही थी। उन्होंने 5 रन के भीतर ही अपने 3 विकेट खो दिए थे। लग रहा था कि मुंबई यह टारगेट चेज नहीं कर पाएगी। लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की मैच विनिंग साझेदारी ने सब कुछ पलट दिया। दोनों ने मिलकर हैदराबाद को जमकर कूटा। सूर्या ने 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 102 रन की नाबाद पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने शाहबाज अहमद के खिलाफ लॉन्ग लेग की दिशा में चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने तिलक वर्मा के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली। टीम ने 31 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
यानसन के खिलाफ बने 22 रन
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के बाद अगले ही ओवर में 22 रन बना दिए। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने 2 सिक्स और 2 चौके लगाए। इस ओवर के बाद टीम का स्कोर 7 ओवर में 74 रन हो गया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 9 गेंदों पर 26 रन दिए लेकिन टीम ने फिर कमबैक किया और पावरप्ले में 3 विकेट भी झटक लिए। मुंबई का स्कोर 26/0 से 31/3 हो गया। हालांकि पावरप्ले के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 16 रन बनाकर 6 ओवर में स्कोर 52 रन तक पहुंचा दिया।
कमिंस की पारी से हैदराबाद का स्कोर 170 पार
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने आखिर में महज 17 बॉल पर 35 रन बना दिए। उनकी पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में 173 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम ने अपने 8 विकेट महज 136 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे।
मुंबई से हार्दिक पंड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अंशुल कम्बोज को भी एक-एक सफलता मिली। हैदराबाद से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।


