प्लेऑफ के लिए जोड़-तोड़ में लगी हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस दिल्ली का पारा झेल नहीं पाई। उसे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के अब 10 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की यह 9 मैचों छठी हार है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल लग रहा है। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 4 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस टीम 9 विकेट पर 247 रन तक पहुंच सकी। मैच के दौरान कई बार हार्दिक पंड्या गुस्सा होते नजर आए। बॉलिंग दौरान वह फील्ड अंपायर से भिड़े तो बैटिंग के दौरान आखिरी ओवर में वह थर्ड अंपायर से बसह करते नजर आए।
ऐसे आखिरी ओवर में टूटकर बिखरी मुंबई की उम्मीदें
आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत थी। तिलक वर्मा (32 गेंदें, 4 चौके, 4 छक्के, 63 रन) स्ट्राइक पर थे, जबकि मुकेश कुमार के हाथ में गेंद थी। पहली ही गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में तिलक वर्मा रन आउट हो गए और इसके साथ ही मुंबई की उम्मीदों ने भी दम तोड़ दिया। 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को तगड़ी शुरुआत की जरूरत थी। कुछ आड़े-टेढ़े शॉट्स पर रन भी मिले, लेकिन रोहित शर्मा और ईशान किशन वो काम नहीं कर सके, जिसे फ्रेजर और अभिषेक पोरेल ने अंजाम दिया था। रोहित शर्मा 8 गेंदों में 8 रन बनाकर खलील की गेंद पर आउट हुए तो ईशान किशन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर अक्षर पटेल को कैच देकर चलते बने।
रोहित को पवेलियन भेजने वाले खलील ने सूर्यकुमार यादव को एक छोटी कैमियो पारी को खत्म किया। सूर्या ने 13 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के दम पर 26 रन की पारी खेली। इस तहर 35 पर पहला, 45 पर दूसरा और 65 रन पर तीसरा विकेट गिर गया। यहा हालांकि,अच्छी बात यह रही कि 6 ओवर में उसके पास 65 रन थे।

