इंदौर। खेलों को समर्पित खेलों को समर्पित एमपी स्पोर्ट्स केयर द्वारा खालसा गोल्ड कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 27 मई से 8 जून तक खालसा स्कूल के मैदान पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की इनामी राशि 11 लाख रुपए है। आयोजन से जुड़े भागीरथ राठौर, गोपाल मारवाल ने बताया कि इंदौर के खेल प्रेमियों की मांग पर टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। दो दशक पहले भी हमने ऐसी ही प्रतियोगिता की थी जिसे काफी सराहना मिली थी। इन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में इंदौर व मप्र के अन्य शहरों की 16 टीमें खेलेंगी जो कि 27 मई से 1 जून तक होगी। इस पहले चरण की विजेता व उपविजेता टीमों को एक लाख रुपए व 50 हजार रुपए इनाम में मिलेंगे। इन दो टीमों को फाइनल राउंड मतलब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा । मतलब खेल प्रेमियों को बारह दिनों में दो -दो टूर्नामेंट का आनंद लेने का मौका मिलेगा। भागीरथ राठौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5 लाख 55 हजार रुपए व उपविजेता टीम को दो लाख 55 हजार रुपए इनाम में मिलेंगे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को एक लाख रुपए इनाम में दिए जाएंगे। गोपाल मारवाल ने बताया कि कई और इनाम भी दिए जाएंगे। आपने बताया कि प्रतियोगिता में श्रीलंका, बांग्लादेश,अफगानिस्तान, यूएई व नेपाल में से किसी दो टीमों के आने की भी संभावना है।
आपने बताया कि प्रतियोगिता में मुंबई,दिल्ली,गोवा,कोलकाता,पंजाब,छत्तीसगढ़,उडीसा,उत्तरप्रदेश,हरियाणा,झारखंड की टीमें खेलेंगी। आपने बताया कि टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल 7171 द्वारा अंतरराषट्रीय स्तर का प्रसारण किया जाएगा। टूर्नामेंट में सभी अंतरराषट्रीय नियमों का पालन किया जाएगा।


