• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट से बाहर:पारिवारिक कारणों के चलते नहीं खेलेंगे, जडेजा-राहुल की टीम में वापसी संभव

sports_master by sports_master
February 7, 2024
in क्रिकेट
0
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट से बाहर:पारिवारिक कारणों के चलते नहीं खेलेंगे, जडेजा-राहुल की टीम में वापसी संभव

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट नहीं खेलने के बाद अब अगले दो मुकाबलों से भी बाहर हो गए हैं। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के स्टार बैटर राजकोट और रांची में होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे।

वहीं, पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए रवींद्र जडेजा और केएल राहुल तीसरे टेस्ट के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे।

पारिवारिक कारणों के चलते ब्रेक पर कोहली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली पारिवारिक कारणों से ब्रेक पर चल रहे हैं। माना जा रहा है कि वे इस समय विदेश में हैं। दूसरे टेस्ट के बाद उनसे जुड़े सवाल पर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि टीम मैनेजमेंट सीरीज के बाकी मैचों के लिए उनकी उपलब्धता जानने के लिए कोहली से संपर्क करेगा।

कुछ दिन पहले एबी डिविलियर्स ने भी एक लाइव स्ट्रीम में कहा था कि कोहली अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मुझे बस इतना पता है कि वह ठीक हैं। वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहे हैं (और), यही कारण है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेले।

कोहली ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले महीने न्यूलैंड्स में खेला था।

जडेजा और राहुल NCA की निगरानी में
रवींद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए थे। पवेलियन लौटने के दौरान उन्हें चलने में दिक्कतें हुईं। मैच खत्म होने के बाद जडेजा ने हैदराबाद में ही अपने पैर का स्कैन करवाया।

इसके बाद अब में बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की निगरानी में है, जहां वे रिकवरी कर रहे हैं।

पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल को थाई में दर्द की शिकायत आई थी। वे भी NCA में ही हैं। दोनों की फिटनेस रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।

हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन जडेजा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ। पैर का स्कैन कराने के बाद उनकी चोट पता चली। फिलहाल वे NCA में रिहैब कर रहे हैं।

राजकोट टेस्ट से बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में रेस्ट दिया जा सकता है। बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तीसरे मुकाबले में मौका मिल सकता है। उन्हें दूसरे टेस्ट में रेस्ट दिया गया था। वे सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट में बुमराह के साथ फिर से जुड़ने से पहले तीसरे गेम में भारतीय आक्रमण को लीड करेंगे।

बुमराह इस सीरीज में 57.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। वे 15 विकेट ले चुके हैं।

15 फरवरी से खेला जाना है तीसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट के मैदान पर खेला जाना है। पहले दो टेस्ट के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 28 रन और भारत ने दूसरा मुकाबला 106 रन से जीता था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित को खराब फॉर्म के कारण IPL कप्तानी से हटाया:कोच बाउचर

रोहित को खराब फॉर्म के कारण IPL कप्तानी से हटाया:कोच बाउचर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us