• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

प्रणय और राजावत का इंडिया ओपन बैडमिंटन में विजयी आगाज:चीन के फेंग और बिंग जाओ भी अगले दौर में, मेंस डबल्स में वर्ल्ड चैंपियन भी जीते

sports_master by sports_master
January 16, 2024
in बैडमिंटन
0
प्रणय और राजावत का इंडिया ओपन बैडमिंटन में विजयी आगाज:चीन के फेंग और बिंग जाओ भी अगले दौर में, मेंस डबल्स में वर्ल्ड चैंपियन भी जीते

नई दिल्ली|भारतीय स्टार एसएस प्रणय और युवा शटलर प्रियांशु राजावत ने इंडिया ओपन बैडमिंटन में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। दोनों ने पहले दौर में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

मंगलवार को पहले दिन एकल वर्ग में चीन के फेंग और बिंग जाओ ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, मेंस डबल्स में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन चैंपियन साउथ कोरिया के मिन-ह्युक और सेउंग जे ने भी जीत हासिल कर ली है।

प्रणय ने वर्ल्ड नंबर-8 चाउ को 21-6, 21-19 से मात दी।

पहले गेम में पिछड़ने के बाद जीते प्रियांशु
युवा शटलर प्रियांशु राजावत ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हमवतन लक्ष्य सेन को हराया। एशियन गेम्स के बॉन्ज विजेता एचएस प्रणय ने चीनी ताइपे के चाउ टीएन चेन को सीधे गेम में हरा दिया।

राजावत ने अपने अनुभवी हमवतन को 16-21, 21-16, 21-13 से हराया। जबकि प्रणय ने चाउ को 21-6, 21-19 से हराकर इस सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे दौर में राजावत का सामना 8वीं वरीयता प्राप्त हमवतन खिलाड़ी एचएस प्रणय से होगा।

प्रणय ने सीधे गेम में वर्ल्ड नंबर-8 चाउ के खिलाफ हावी रहे और फिर दूसरे गेम में 11-16 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लगातार 6 अंक जीतकर 17-16 की बढ़त ले ली और फिर 42 मिनट में मैच खत्म कर दिया।

मप्र के राजावत ने भारत के ही लक्ष्य सेन को 16-21, 21-16, 21-13 से हराया।
मप्र के राजावत ने भारत के ही लक्ष्य सेन को 16-21, 21-16, 21-13 से हराया।

किरण जॉर्ज हारकर बाहर
भारत के किरण जॉर्ज को चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु-वेई के खिलाफ 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल में रुतापर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा को हांगकांग की युंग नगा टिंग और युंग पुई लैम की जोड़ी के खिलाफ 6-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

मौजूदा मेंस डबल्स वर्ल्ड चैंपियन साउथ कोरिया के कांग मिन-ह्युक और सियो सेउंग जे ने मार्क लैम्सफस और मार्विन सेडेल पर 21-18, 21-14 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच:वर्ल्ड कप से पहले टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच:वर्ल्ड कप से पहले टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us