IND 212/4 (20)
AFG 212/6 (20)
बेंगलुरु|भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 मुकाबले को दूसरे सुपर ओवर में जीत लिया। बेंगलुरु में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली।
पहले सुपर ओवर में अफगानी टीम ने भारत को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया था और भारतीय टीम ने 16 रन बना लिए। ऐसे में पहला सुपर ओवर बराबरी पर छूटा। ऐसे में विजेता का फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ। इसमें भारत ने मेहमान टीम को 11 रन का टारगेट दिया, लेकिन अफगानी टीम एक ही रन बना सकी और दो विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत ने अति रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
एक समय भारत के 22 रन पर 4 आउट थे
इस जीत से भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआत टीम इंडिया की इतनी असरदार नहीं रही थी। एक समय भारत के 22 रन पर 4 आउट थे। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने गजब कर दिया। रोहित ने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए जबकि रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। दोनों के बूते भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 6 विकेट पर 212 रन बना दिए। मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 1 विकेट पर 16 रन बना दिए। टीम इंडिया को सुपर ओवर जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने 2 छक्के जड़े। हालांकि इसके बावजूद भारत सुपर ओवर में 16 रन ही बना पाई। सुपर ओवर भी टाई रहा। इसके बाद एक और सुपर ओवर हुआ। इस सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 12 रन का टारगेट रखा। इसके बाद रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की और 1 रन पर ही अफगानिस्तान के दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया और भारत को 10 रन से मैच जिता दिया।


