इंदौर| 14 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान ट्रैफिक प्लान पुलिस ने जारी कर दिया है। स्टेडियम तक प्रवेश के लिए हुकुमचंद घंटाघर की ओर से और पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों का प्रवेश जंजीर वाला चौराहा से होगा। लैंटर्न तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आ सकते हैं। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भी शनिवार दोपहर इंदौर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे टीम होटल चले गए।
पास धारी वाहनों के लिए यहां से होगा प्रवेश
– पास धारी वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
– विवेकानंद स्कूल और बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा।
– स्टेडियम के अन्दर और बाहर आईटीसी अभय प्रशाल में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश लैंटर्न चौराहे / यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा।
– बिना पास धारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बाल विनय मंदिर स्कूल और एसजीएसआईटीएस सहित पंचम की फेल में की गई है।
प्रतिबंधित मार्ग
– लेटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहे की ओर का मार्ग दोपहर 2 बजे से मैच समाप्ति तक केवल पासधारी वाहनों/इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। 8 बजे से मैच खत्म होने के एक घंटे पूर्व तक लैंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहे की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए सड़क की एक साइड पर यातायात चालू रहेगा।
– एम जी रोड और रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज और राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहनों आना-जाना नहीं कर सकेंगे।
पैदल जा सकेंगे।
इन रास्तों का उपयोग करने से बचे
– पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल चौराहा मार्ग।
– मालवा मिल से लैंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट मार्ग।
– गीता भवन से घंटाघर जाने वाले मार्ग।
– मालवा मिल से जंजीर वाला चौराहा जाने वाला मार्ग।
पार्किंग स्थल
– यशवंत क्लब पार्किंग (केवल पास धारकों के लिए)
– अभय प्रशाल एवं आईटीसी पार्किंग (केवल पास धारकों के लिए)
– बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स पार्किग (केवल पास धारकों के लिए)
– विवेकानंद स्कूल पार्किग (केवल पास धारकों के लिए)
– आईडीए परिसर पार्किंग (केवल पास धारकों के लिए)
– बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किग (सभी के लिए)
– जीएसआईटीएस कैंपस पार्किंग (सभी के लिए)
– पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किंग (सभी के लिए)


