मोहाली के IS बिंद्रा स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच खेला जा रहा है। 9 डिग्री तापमान में फील्डिंग के दौरान कप्तान रोहित शर्मा परेशान दिखे। उन्होंने हॉट टावल मंगाकर अपने हाथ गर्म किए।
स्टेडियम के आसपास हल्की धुंध भी छाई हुई है। बावजूद इसके स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ है। कड़ाके की ठंड में गुरुवार दोपहर को ही दर्शक मैच के लिए स्टेडियम के बाहर पहुंच गए थे।
पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल गुलाब सिंह शेर गिल पटियाला से अपनी क्रिकेट एकेडमी की अंडर-14 टीम मोहाली लेकर पहुंचे। पूरी टीम को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की तरफ से स्टेडियम में फ्री एंट्री दी गई। एकेडमी ने भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड को अनोखी तरह बर्थडे विश किया। वह अपने ट्रैक-सूट पर ‘हैप्पी बर्थडे द्रविद सर’ लिखावकर आए थे।
मैच खत्म होने के बाद PCA की बस फ्री में एकेडमी की पूरी टीम को पटियाला छोड़कर आएगी। कॉन्स्टेबल गुलाब सिंह शेर गिल गांव में अपने खर्च पर एकेडमी चलाते हैं।
भारत-अफगानिस्तान मैच के PHOTOS….











