• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने 6 विकेट से जीता पहला टी-20

sports_master by sports_master
January 11, 2024
in क्रिकेट
0
भारत ने 6 विकेट से जीता पहला टी-20

मोहाली|भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने अफगान के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड जारी रखा है। यह भारत की अफगानिस्तान पर टी-20 में 5वीं जीत है। इस जीत से भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

मोहली में गुरुवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया।

शिवम दुबे ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा ने 31 रन की पारी खेली। ओपनर शुभमन गिल ने 23 और तिलक वर्मा ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

8वें ओवर में शिवम दुबे ने एक छक्का और एक चौका जमाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। उन्होंने 40 बॉल पर नाबाद 60 रन की पारी खेली।

शिवम दुबे ने 38 बॉल पर जमाया अर्धशतक

लेफ्टी बल्लेबाज शिवम दुबे ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। दुबे ने 38 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत हाफ सेंचुरी पूरी की।

मुजीब के ओवर में दो बाउंड्री, जितेश आउट

14वां ओवर लेकर आए मुजीब उर रहमान ने शानदार ओवर डाला। उन्होंने 9 रन देकर जितेश शर्मा का विकेट लिया। जितेश उनकी बॉल पर लॉन्ग ऑन में इब्राहिम जादरान को कैच थमा बैठे। मुजीब के ओवर में दो बाउंड्री भी आईं।गुलबदीन के ओवर में दो चौके, एक कैच भी छूटा

जितेश और शिवम की जोड़ी ने गुलबदीन नायब के ओवर में दो चौके जमाए। भारतीय बल्लेबाजों ने पारी के 11वें ओवर में 12 रन स्कोर किए। ओवर की 5वीं बॉल पर करीम जनत से जितेश का कैच भी छूटा।

नायब ने पकड़ा तिलक का शानदार कैच

तिलक वर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए। 9वें ओवर की चौथ बॉल पर गुलबदीन नायब ने अजमतुल्लाह ओमरजई की बॉल पर उनका शानदार कैच पकड़ा।

गुरबाज ने गिल को स्टंप किया

भारतीय टीम ने पारी के चौथे ओवर में गिल का विकेट गंवाया। इस ओवर की 5वी बॉल पर मुजीब उर रहमान ने गुगली बॉल फेंकी, गिल ने अगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वे बीट हो गए। विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज ने स्टंप कर दिया।

कंफ्यूजन के चलते रनआउट हुए रोहित
कंफ्यूजन के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 0 पर रनआउट हो गए।
कंफ्यूजन के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 0 पर रनआउट हो गए।

भारतीय पारी की दूसरी बॉल पर रोहित कंफ्यूजन के चलते रनआउट हो गए। फजलहक फारूखी की बॉल पर रोहित ने मिड ऑफ की ओर ड्राइव किया और सिंगल लेने के लिए दौड़े। शुभमन ने पीछे की ओर देखा कि फील्डर ने बॉल पकड़ ली है और रन लेने से मना किया। तब तक रोहित बॉलर्स एंड की क्रीज पर पहुंच चुके थे। विकेटकीपर ने थ्रो रिसीव किया और रोहित को आसानी से रनआउट कर दिया।

अफगानिस्तान का टीम इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर, नबी टॉप स्कोरर
मुकेश कुमार ने भारत को दो विकेट दिलाए।
मुकेश कुमार ने भारत को दो विकेट दिलाए।

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाया है। अफगानी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 27 बॉल पर 42 रन की पारी खेली। वे टीम के टॉप स्कोरर रहे। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल को दो विकेट मिले।

18वें ओवर में मुकेश को दोहरी सफलता

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को 18वें ओवर में दोहरी सफलताएं मिलीं। इस ओवर की पहली बॉल पर मुकेश ने अजमतुल्लाह ओमरजई को बोल्ड कर दिया। उसके बाद आखिरी बॉल पर नबी को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया।

नबी ने मुकेश कुमार की बॉल पर जड़े लगातार दो छक्के

मोइम्मद नबी ने मुकेश कुमार के ओवर में लगातार दो छक्के जमाए। 16वें ओवर की तीसरी और चौथी बॉल पर उन्होंने छक्के मारे। नबी डेथ ओवर में 193.73 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

ओमरजई-नबी ने बिश्नोई के ओवर में जमाई तीन बाउंड्री

रवि बिश्नोई ने पारी के 15वें ओवर में 16 रन खर्च किए। ओमरजई-नबी की जोड़ी ने उनके इस ओवर में तीन बाउंड्री जमाई। इसमें एक छक्का और तीन चौके शामिल रहे।

रोहित ने टपकाया ओमरजई का कैच

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से अजमतुल्लाह ओमरजई का कैच छूटा। 12वां ओवर डाल रहे शिवम दुबे की बॉल को ओमरजई ने कवर के ऊपर खेला, जहां रोहित शर्मा खड़े थे, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके।

अक्षर पटेल ने लिया दूसरा विकेट
अक्षर पटेल ने गुरबाज के बाद रहमत शाह को चलता किया।
अक्षर पटेल ने गुरबाज के बाद रहमत शाह को चलता किया।

9वें ओवर में अक्षर पटेल ने दूसरा विकेट हासिल किया। उन्होंने गुरबाज के बाद रहमत शाह को चलता किया। अक्षर ने 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर रहमत शाह को बोल्ड कर दिया।

शिवम दुबे ने पहले ही ओवर में चटकाया विकेट

चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह टीम में शामिल किए गए फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने पहले ओवर की दूसरी बॉल पर विकेट लिया। उन्होंने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर इब्राहिम जादरान को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।

गुरबाज 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने स्टंप कराया।

स्पिनर अक्षर पटेल ने छक्का खाने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लिया। 8वें ओवर की चौथी बॉल पर गुरबाज ने डीप लेग की दिशा में गगनचुंबी छक्का मारा, अक्षर ने अगली बॉल डॉट कराई और ओवर की आखिरी बॉल पर गुरबाज को जितेश शर्मा के हाथों स्टंप कराया।

गुरबाज-जादरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रहमानुल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान ने 50 रन की ओपनिंग साझेदारी की।
रहमानुल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान ने 50 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

अफगानिस्तानी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ​​​​​​और कप्तान इब्राहिम जादरान के बीच 50 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। गुरबाज ने छक्का जमाकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

पावरप्ले में 33 रन ही बना सके अफगानी ओपनर्स

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी रही।कप्तान इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज की जोड़ी पहले 6 ओवर में महज 33 रन ही बना सकी। इस दौरान बल्लेबाजों को दो जीवनदान भी मिले।

शिवम दुबे से पारी के दूसरे ही ओवर में जादरान का कैच छूट गया।

अर्शदीप के दूसरे ओवर में शिवम दुबे से मिड ऑफ में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान का कैच छूट गया। अर्शदीप की बॉल पर जादरान ने सामने की ओर खेला, शिवम दुबे के पास लो कैच आया, लेकिन वे बॉल को कलेक्ट नहीं कर सके। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने 8 रन खर्च किए।

अर्शदीप ने पहला ओवर मेडन डाल

भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल की शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में कोई रन खर्च नहीं किया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंदौर पहुंची टीम इंडिया:एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुई रवाना, भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच 14 को

इंदौर पहुंची टीम इंडिया:एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुई रवाना, भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच 14 को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us