• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 27, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान की टीम से बाहर किए गए शाहीन अफरीदी, जानें क्या थी वजह

sports_master by sports_master
January 2, 2024
in क्रिकेट
0
पाकिस्तान की टीम से बाहर किए गए शाहीन अफरीदी, जानें क्या थी वजह

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ और मेलबर्न में टेस्ट मैच गंवाने के बाद अब पाकिस्तान (Pakistan) को आखिरी मैच सिडनी में खेलना है. मुकाबला 3 जनवरी से शुरू होगा और इस मैच से पहले ही पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. पाकिस्तानी टीम से शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को ही बाहर कर दिया गया है. मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए. जिसमें इमाम उल हक और शाहीन अफरीदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी और इमाम उल हक (imam ul haq) को प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर किया है ये एक बड़ा सवाल है. इमाम उल हक को खराब फॉर्म की वजह से टीम में जगह नहीं मिली है वहीं शाहीन अफरीदी को आराम देने की बात कही गई है. शान मसूद ने बताया कि शाहीन अफरीदी ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा ओवर्स फेंके हैं और अब उन्हें आराम की जरूरत है. लेकिन यहां अहम बात ये भी है कि शाहीन अफरीदी की परफॉर्मेंस (performance) भी काफी खराब रही है.

टेस्ट फॉर्मेट में शाहीन का प्रदर्शन 2023 में बेहद ही खराब रहा. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 4 टेस्ट मैच खेले और कुल 14 विकेट उनके नाम रहे. 2022 में भी वो 4 टेस्ट में 13 विकेट ले पाए थे. मतलब पिछले दो सालों में उनका प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है कि वो प्लेइंग इलेवन में रह सकें. इसके अलावा उनकी रफ्तार भी काफी कम हुई है. यही वजह है कि सिडनी टेस्ट में उनकी जगह ऑफ स्पिनर साजिद खान को मौका दिया गया है.

बता दें पाकिस्तान ने 21 साल के सायम अय्यूब को सिडनी टेस्ट के लिए चुना है. हाल ही में इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान कप में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्लाह शफीक, सायम अय्यूब, शान मसूद, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने तीसरा वनडे 190 रन से जीता:12 साल में भारत की सबसे बड़ी हार, सीरीज 3-0 से गंवाई

ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने तीसरा वनडे 190 रन से जीता:12 साल में भारत की सबसे बड़ी हार, सीरीज 3-0 से गंवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us