• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 27, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने तीसरा वनडे 190 रन से जीता:12 साल में भारत की सबसे बड़ी हार, सीरीज 3-0 से गंवाई

sports_master by sports_master
January 2, 2024
in क्रिकेट
0
ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने तीसरा वनडे 190 रन से जीता:12 साल में भारत की सबसे बड़ी हार, सीरीज 3-0 से गंवाई

मुंबई|ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने भारत को तीसरा वनडे 190 रन से हरा दिया। पिछले 12 साल में ये इंडिया विमेंस टीम की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2012 में टीम को ऑस्ट्रेलिया ने ही 221 रन से हराया था, जो वनडे इतिहास में इंडिया विमेंस की सबसे बड़ी हार भी है।

ऑस्ट्रेलिया से फीब लीचफिल्ड ने 119 रन बनाए, उन्होंने दूसरे वनडे में भी सेंचुरी लगाई थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। 339 रन के टारगेट के सामने इंडिया विमेंस टीम 32.4 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओपनर फीब लीचफिल्ड (बाएं) प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।
ऑस्ट्रेलिया की ओपनर फीब लीचफिल्ड (बाएं) प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

संभली हुई शुरुआत के बाद भारत ने गंवाए विकेट
339 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया विमेंस टीम को ओपनर्स ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने 32 रन जोड़ लिए थे। तभी 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर पर यास्तिका आउट हो गईं।

दीप्ति शर्मा नॉटआउट रहीं
पहले विकेट के बाद टीम इंडिया संभल ही नहीं सकी। यास्तिका 6, हरमनप्रीत कौर 3, अमनजोत कौर 3, श्रेयांका पाटिल 2 और मन्नत कश्यप 8 ही रन बनाकर आउट हो गईं। रेणुका सिंह ठाकुर खाता भी नहीं खोल सकीं। जबकि मंधाना ने 29, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 25, ऋचा घोष ने 19 और पूजा वस्त्राकर ने 14 रन बनाए।

दीप्ति शर्मा 39 बॉल में 25 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। टीम 32.4 ओवर में 148 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया से जॉर्जिया वेयरहम ने 3 विकेट लिए। एलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट को 2-2 विकेट मिले, जबकि एश्ले गार्डनर के हिस्से भी एक सफलता आई।

जॉर्जिया वेयरहम ने तीसरे वनडे में 3 विकेट लिए।
जॉर्जिया वेयरहम ने तीसरे वनडे में 3 विकेट लिए।

वनडे सीरीज 3-0 से गंवाई, टी-20 सीरीज 5 जनवरी से
ऑस्ट्रेलिया टीम फिलहाल भारत में तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने आई है। एकमात्र टेस्ट भारत ने जीता। 3 वनडे की सीरीज 3-0 से ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की। अब 3 टी-20 की सीरीज 5 जनवरी से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगी। सीरीज के मुकाबले 5, 7 और 9 जनवरी को खेले जाएंगे।

हीली-लीचफिल्ड ने ऑस्ट्रेलिया को दी शानदार शुरुआत

बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओपनर्स एलिसा हीली और फीब लीचफिल्ड ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 189 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। शुरुआती 28 ओवर में भारत को एक भी विकेट नहीं मिला। 29वें ओवर में पूजा वस्त्राकर ने हीली को बोल्ड कर पार्टरनशिप तोड़ी। हीली 82 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, लीचफिल्ड ने 119 रन की पारी खेली।

हीली और लीचफील्ड ने 189 रन जोड़कर भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टरनरशिप की। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी के ही नाम था। एलेक्स ब्लैकवेल और मेग लेनिंग ने तीसरे विकेट के लिए वानखेड़े मैदान पर ही 2012 में 180 रन की साझेदारी की थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ICC और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को स्टीव वॉ ने लगाई लताड़, बोले- ऐसे तो टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाएगा

ICC और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को स्टीव वॉ ने लगाई लताड़, बोले- ऐसे तो टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us