• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कोचिंग सेंटर में झाड़ू और पोछा *लगाते हुए क्रिकेटर बने रिंकू सिंह*

sports_master by sports_master
December 18, 2023
in क्रिकेट
0
कोचिंग सेंटर में झाड़ू और पोछा *लगाते हुए   क्रिकेटर बने रिंकू सिंह*

खेल डेस्क । उत्तरप्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई थी बल्कि टीमइंडिया में चयन के लिए भी आहट दे दी थी। तब से लेकर अब तक रिंकू सिंह सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं। 500 रुपए के लिए काम करने वाले रिंकू सिंह देखते ही देखते क्रिकेट खेल कर करोड़पति बन गए हैं।

रिंकू सिंह का जन्म 11 अक्तूबर 1997 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के अलीगढ में जन्मे रिंकू सिंह का असली नाम रिंकू खान चंद्र जाट है। उनका जन्म पांच भाई बहनों के परिवार में हुआ था। पांच भाई बहनों में रिंकू तीसरे नम्बर की संतान हैं। रिंकू सिंह एक बेहद साधारण और गरीब परिवार से आते हैं।

रिंकू सिंह के पिता घरों में सिलेण्डर की डिलीवरी किया करते थे। वहीं रिंकू सिंह की माता एक गृहणी हैं। रिंकू सिंह का बचपन बेहद संघर्षपूर्ण वातावरण में गुजरा। उनके पिता की कोई स्थायी नौकरी नहीं थी और वे एक गैस एजेंसी में सिलेण्डर डिलीवरी का कार्य करते थे।

गरीबी और फटेहाली में आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण रिंकू अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाये। रिंकू सिंह केवल 9 वीं कक्षा तक ही पढे हैं। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट करने का शौक था। लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रिंकू सिंह को क्रिकेट छोडना पडा। घर की माली हालत सुधारने के लिये रिंकू ने नौकरी ढूंढना शुरू किया। लेकिन कम शिक्षित होने के कारण रिंकू को नौकरी नहीं मिली।

एक जगह उन्हें एक कोचिंग सेंटर में झाडू और पोछा लगाने का काम मिला। उन्होंने सोचा कि ऐसा कर के वह अपनी माली हालत नहीं सुधार पायेंगे। इसलिये वे वापिस क्रिकेट की ओर आये और क्रिकेट खेलना जारी रखा। लगातार संघर्ष करते हुये रिंकू सिंह ने 16 साल की कम उम्र में उत्तर प्रदेश के लिये लिस्ट ए कैटेगिरी में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
अपने क्रिकेट खेलने के सपने को जिंदा रखते हुये रिंकू सिंह संघर्ष करते हुये क्रिकेट खेलना जारी रखा। और अपनी मेहनत के दम पर ही 5 मार्च 2014 को उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट में अपना पदार्पण किया।

अपने पहले मुकाबले में रिंकू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। और अपने पहले घरेलू मैच में ही अर्द्वशतक बनाया। रिंकू ने इस मैच में 84 रनों की पारी खेली। घरेलू टीम के लिये खेलते हुये रिंकू ने उत्तर प्रदेश की अंडर 19 और अंडर 23 की टीम में भी खेलने का मौका मिला।

रिंकू ने इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते जल्दी ही रिंकू को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी चयनित कर लिया गया। 5 नवंबर 2016 को रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी का अपना पहला मैच खेला।

रणजी ट्रॉफी के 2016-2017 के सीजन में रिंकू सिंह ने 40 मैचों में शानदार औसत से कुल 2875 रन बनाये। इसी दौरान रिंकू ने अपना उच्चतम स्कोर 163 रन भी बनाया।रिंकू सिंह का आईपीएल करियर
अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन का रिंकू सिंह को फायदा हुआ। और अगले ही साल उन्हें आईपीएल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल होने का मौका मिला। इस बार के आईपीएल सीजन में रिंकू सिंह को पंजाब की टीम ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रूपये में खरीद लिया।

हालांकि इस सीजन में रिंकू केवल बेंच पर दर्शक बनकर ही रहे और उन्हें पंजाब की ओर से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अगले साल रिंकू को कोलकाता नाईट राईडर्स ने 80 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। तब से वर्तमान तक रिंकू सिंह कोलकाता नाईट राईडर्स की ओर से ही खेलते आ रहे हैं।

आईपीएल में रिंकू सिंह को एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। हालांकि साल 2017 से 2020 तक रिंकू को प्रतिभा के अनुसार मौके आईपीएल में नहीं मिले। जबकि उन्हें पंजाब और कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम के द्वारा ऑक्शन में खरीदा भी गया था।

साल 2022 में रिंकू को पिछले सीजन्स के मुकाबले अधिक मौके दिये गये। इस बार रिंकू को कोलकाता नाईट राईडर्स के द्वारा खेले गये 7 मुकाबलों में टीम में शामिल किया गया था। इन मुकाबलों में रिंकू ने 148 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाये।
साल 2023 के आईपीएल के सीजन में रिंकू सिंह   कोलकाता नाईट राईडर्स की ओर से खेलते हुये रिंकू ने दूसरे ही मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ 33 गेंदों में 46 रन बनाये। लेकिन उनका इस आईपीएल का तीसरा मैच रिंकू और आईपीएल प्रेमियों के लिये यादगार बन गया। इस मैच में रिंकू की पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुये रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर पारी की अंतिम पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर न सिर्फ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया, बल्कि अपनी टीम कोलकाता नाईट राईडर्स को भी रोमांचक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

अपनी इस पारी में रिंकू ने मात्र 21 गेंदों में 228 के स्ट्राइक रेट से 48 रन कूट डाले। अपनी इस पारी में रिंकू ने 1 चौका और छ छक्के भी लगाये। रिंकू सिंह आईपीएल के इतिहास के मात्र पांचवे खिलाडी हैं जिन्होंने एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाये हैं। साथ ही वे आईपीएल के अंतिम ओवर में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाडी हैं। रिंकू का ताजा कारनामा सबको पता ही है। अभी वे कई सालों तक क्रिकेट के शिखर पर होंगे इसमें कोई शक नहीं है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL मिनी ऑक्शन कल, क्या टूटेगा ₹20 करोड़ का बैरियर:10 टीमों के पास ₹262 करोड़ का फंड

IPL मिनी ऑक्शन कल, क्या टूटेगा ₹20 करोड़ का बैरियर:10 टीमों के पास ₹262 करोड़ का फंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us