मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ( Indian Women’s Cricket Team) ने नवी मुंबई (Mumbai) के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में इंगलैंड (England) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले दिन ही 7 विकेट खोकर 410 रन बना दिए। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा पहले ही दिन बनाया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
महिला टीम की ओर से इस दौरान 4 अर्धशतक (शुभा, जेमिमा, यस्तिका, दीप्ति) भी लगे। टीम इंडिया की शुरूआत सधी हुई रही। स्मृति मंधाना ( Smriti Mandhana) 17 तो शैफाली वर्मा (Shafali Verma)19 रन बनाकर आऊट हो गई। लेकिन इसके बाद शुभा सतीश (Shubha Satish) ने 76 गेंदों पर 69, जेमिमा रोड्रिग्ज (Jemimah Rodriguez) ने 99 गेंदों पर 68 रन जड़कर स्थिति मजबूत कर दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) ने 81 गेंदों पर 49 रन बनाए तो यस्तिका भाटिया (Yestika Bhatia) 88 गेंदों पर 66 रन बनाने में सफल रही। दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) 95 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद हैं। स्नेह राणा (Sneh Rana) ने भी 30 रन का योगदान दिया।


