• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हरमनप्रीत कौर ने तो हद कर दी, भारतीय कप्तान ने फिर की बड़ी लापरवाही

sports_master by sports_master
December 14, 2023
in क्रिकेट
0
हरमनप्रीत कौर ने तो हद कर दी, भारतीय कप्तान ने फिर की बड़ी लापरवाही

मुंबई: एक बार गलती किसी से भी हो सकती है. जो उससे सीखता है, उसे ही समझदार माना जाता है. लेकिन वही गलती दोहराने पर उसे लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना माना जाता है. खेलों में तो ऐसी लापरवाही के लिए जगह बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि किसी भी खेल की बुनियाद उसका डिसिप्लिन ही होती है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर फिलहाल दूसरी कैटेगरी में पहुंचती दिख रही हैं, जहां उनकी गलती अब लापरवाही नजर आ रही है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कुछ ऐसा ही किया, जिस पर यकीन करना मुश्किल था.

करीब 10 साल बाद भारतीय महिला टीम अपनी जमीन पर टेस्ट मैच खेलने उतरी. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार 14 दिसंबर से शुरू हुए इस एकमात्र टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगाया. सिर्फ ओपनर स्मृति मांधना और शेफाली वर्मा को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इसमें शामिल थीं, जिन्होंने 49 रनों की पारी खेली.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत एक बड़ी पारी खेल सकती थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसकी जिम्मेदार वो खुद रहीं. स्पिनर चार्ली डीन की गेंद को हरमनप्रीत ने ऑफ साइड में खेला और रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकलीं लेकिन फील्डर को देखकर वापस लौट गईं. अब यहीं पर उनकी लापरवाही सामने आ गई. इंग्लैंड की फील्डर डैनी वायट ने तुरंत गेंद बल्लेबाज की ओर फेंकी. हरमनप्रीत यहां पर थोड़ी सुस्त नजर आईं और जल्दी से बल्ला अंदर नहीं रख पाईं. उनका बैट क्रीज के बाहर की अटक गया और गेंद डाइरेक्ट स्टंप्स पर लग गई. हरमनप्रीत को 49 के स्कोर पर रन आउट होकर लौटना पड़ा.

अब ऐसी गलती किसी भी बल्लेबाज से हो सकती है लेकिन हरमनप्रीत कौर के मामले में सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि वो इस तरह से पहले भी आउट हो चुकी थीं, वो भी इसी साल, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में. फरवरी 2023 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत इसी तरह लापरवाही दिखाते हुए रन आउट हो गई थीं. उस वक्त भी उन्होंने क्रीज में पहुंचने की जल्दबाजी नहीं दिखाई थी और उनका बैट क्रीज के बाहर ही अटक गया था. वहीं से भारतीय टीम के हाथ से मैच निकल गया था.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
केएल राहुल को 2.0 फेज में मिली नई चुनौती, अब तीनों फॉर्मेट में निभानी होगी ये जिम्मेदारी

केएल राहुल को 2.0 फेज में मिली नई चुनौती, अब तीनों फॉर्मेट में निभानी होगी ये जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us