सात्विक और चिराग इस वर्ष एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने के अलावा स्विस ओपन सुपर 300, इंडोनेशियाई ओपन सुपर 1000 और कोरियाई ओपन सुपर 500 का खिताब जीत चुके हैं।
सात्विक और चिराग इस वर्ष एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने के अलावा स्विस ओपन सुपर 300, इंडोनेशियाई ओपन सुपर 1000 और कोरियाई ओपन सुपर 500 का खिताब जीत चुके हैं। दोनों ने इस वर्ष एशियाई चैंपियनशिप का खिताब भी जीता। सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग का पलड़ा भारी माना जा रहा था। दोनों ने एशियाड के फाइनल में हुए पिछले मुकाबले में इस चीनी जोड़ी को परास्त किया था। पहले ही गेम में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, जिसमें चीनी जोड़ी को सफलता मिली। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने वापसी की और 21-18 से गेम जीतकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी 1-8 से पीछे थे, लेकिन दोनों ने जबरदस्त संघर्ष किया। स्कोर 13-20 था, लेकिन भारतीय जोड़ी ने छह चैंपियनशिप अंक बचाते हुए स्कोर 19-20 कर दिया। बावजूद इसके पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय जोड़ी को 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल का खिताब जापान के कोडाई नरोका ने हमवतन केंता निशिमोतो को 21-13, 21-13 से और महिला एकल चीन की चेन यू फेई ने हान यू को 18-21, 21-4 (रिटायर्ड) से हराकर जीता।


