• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सवाल ये है कि वर्ल्ड कप 2023 की चमचमाती ट्रॉफी कौन जीतेगा?

sports_master by sports_master
November 17, 2023
in क्रिकेट
0
सवाल ये है कि वर्ल्ड कप 2023 की चमचमाती ट्रॉफी कौन जीतेगा?

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है. मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट बुक किया. अब सवाल ये है कि वर्ल्ड कप 2023 की चमचमाती ट्रॉफी कौन जीतेगा?

दिलचस्प बात ये है कि वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के फैंस साउथ अफ्रीका को सपोर्ट करते नजर आ रहे थे. शायद इसलिए कि अगर साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल तक पहुंचती तो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीतना आसान रहता. लेकिन फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ने बना ली. वैसे आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना टीम इंडिया के लिए अच्छा ही है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस टूर्नामेंट में भले ही अच्छा खेल दिखाया हो लेकिन टीम इंडिया के आगे उसकी चमक थोड़ी फीकी ही नजर आती है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय है. टीम इंडिया के विजयपथ की शुरुआत भी ऑस्ट्रेलिया को मात देकर ही शुरू हुआ था. चेन्नई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी. आइए अब आपको बताते हैं कि वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी पड़ने वाली है.

संतुलन में कमी
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस वर्ल्ड कप में फाइनल तक तो जगह बना ली है लेकिन कहीं ना कहीं इस यूनिट में एक संतुलन की कमी है. वॉर्नर, मार्श और ट्रेविस हेड ने अच्छी फॉर्म दिखाई है लेकिन मिडिल ऑर्डर में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने निराश किया है. लाबुशेन का बल्लेबाजी औसत महज 33.77 है और स्मिथ ने 37.25 की औसत से रन बनाए हैं. इसके अलावा स्टोयनिस चोटिल हैं जो कि इस टीम के लिए बड़े झटके की तरह है.

गेंदबाजी में धार नहीं
हेजलवुड और एडम जंपा को छोड़ दें तो बाकी किसी भी कंगारू गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ाई है. स्टार्क और कमिंस दोनों ने इस टूर्नामेंट में 6 रन प्रति ओवर से ज्यादा रन दिए हैं. कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम दो गेंदबाजों पर ही काफी ज्यादा निर्भर है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम फंसी हुई है
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच गंवाए. लेकिन उसके बाद कंगारुओं ने लगातार 8 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई. हालांकि यहां गौर करने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत उतनी जानदार नहीं थी जिसके लिए वो जानी जाती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया किसी तरह 5 रन से जीती.

अफगानिस्तान के खिलाफ ये टीम लगभग मैच हार गई थी लेकिन मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जिता दिया.इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच फंसा दिया था लेकिन अंत में वो तीन विकेट से जीत ही गई. जबकि टीम इंडिया ने इसके उलट सभी मैचों में बड़ी जीत हासिल करता है. तो आप समझ लीजिए कि फाइनल में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का अहमदाबाद में होगा जमावड़ा,इमरान जेल में इसलिए नहीं आ सकेंगे

वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का अहमदाबाद में होगा जमावड़ा,इमरान जेल में इसलिए नहीं आ सकेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us