• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का अहमदाबाद में होगा जमावड़ा,इमरान जेल में इसलिए नहीं आ सकेंगे

ICC का वर्ल्डकप फाइनल में सभी चैंपियन कप्तानों को न्योता

sports_master by sports_master
November 17, 2023
in क्रिकेट
0
वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का अहमदाबाद में होगा जमावड़ा,इमरान जेल में इसलिए नहीं आ सकेंगे

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच के लिए पिछले सभी वर्ल्ड कप (1975 से 2019 तक) चैंपियन कप्तानों को न्योता भेजा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान को 1992 में वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान खान तो जेल में हैं। ऐसे में उनका आना नामुमकिन है। अब देखना है कि 1996 में श्रीलंका को चैंपियन बनाने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा आएंगे या नहीं।

रणतुंगा कई बार भारतीय बोर्ड पर आरोप लगा चुके हैं कि वह दुनियाभर के क्रिकेट संघों पर दबदबा बनाकर रखना चाहता है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला मेजबान भारत और पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का यह 13वां एडिशन
अब तक तीन ही एशियाई टीमें वनडे वर्ल्ड कप जीत सकी हैं। भारत दो बार, पाकिस्तान और श्रीलंका एक-एक बार चैंपियन बनी हैं। यह टूर्नामेंट का 13वां एडिशन है।

पिछले 12 एडिशन के चैंपियन कप्तानों में वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड (1975, 1979), भारत के कपिल देव (1983), ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (1987), पाकिस्तान के इमरान खान (1992), श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा (1996), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (1999), रिकी पोंटिंग (2003, 2007), भारत के महेंद्र सिंह धोनी (2011), ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क (2015) और इंग्लैंड के ओएन मोर्गन (2019) शामिल हैं।

इमरान जेल में न होते तब भी उनका आना आसान नहीं था
पाकिस्तान को 1992 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों जेल में हैं। जेल में नहीं होते तो भी उनका आ पाना आसान नहीं होता। प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान ने बार-बार भारत विरोधी स्टैंड लिया था।

इमरान को तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 5 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इमरान ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान विभिन्न देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वर्ल्डकप फाइनल से पहले टीम इंडिया ने बहाया पसीना

वर्ल्डकप फाइनल से पहले टीम इंडिया ने बहाया पसीना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us