बेंगलुरु में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रन और केएल राहुल ने 102 रन बनाए।नंबर-4 उतरे श्रेयस ने वर्ल्ड कप में पहली सेंचुरी जमाई, जबकि केएल राहुल ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप शतक लगाया। कप्तान रोहित शर्मा (61 रन), शुभमन गिल (51 रन) और विराट कोहली (51 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।नीदरलैंड के बास डे लीडे ने 2 विकेट लिए, जबकि रूलोफ वान डर मेर्व और पॉल वान मीकरन को एक-एक विकेट मिला।
रोहित और विराट के आउट होने के बाद विस्फोट का जिम्मा श्रेयस ने संभाला और वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उनके और केएल राहुल के शतक के दम पर भारत ने 4 विकेट पर 410 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया। यह विश्व कप का 5वां सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है।
टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने दिवाली के खास मौके पर नीदरलैंड के खिलाफ जोरदार बैटिंग करते हुए 84 गेंदों में शतक ठोका। उनसे पहले शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी पूरी की, जबकि बाद में केएल राहुल ने शतक जड़ा। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर आए अय्यर शुरुआत से ही जबरदस्त लय में दिख रहे थे। उन्होंने विराट कोहली के आईपीएल होम ग्राउंड पर बल्ले से खूब आतिशबाजी की और इस विश्व कप में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।
यह उनका धमाकेदार शतक ही है कि भारतीय टीम ने दिवाली के खास मौके पर नीदरलैंड के गेंदबाजों का दीवाला निकाल दिया। रोहित और विराट के आउट होने के बाद विस्फोट का जिम्मा श्रेयस ने संभाला और वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उनके और केएल राहुल के शतक के दम पर भारत ने 4 विकेट पर 410 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया। यह विश्व कप का 5वां सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है।
धीमी शुरुआत, लेकिन फिर कर दी बाउंड्री की बौछार
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर आए अय्यर ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर खाता खोला। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर डी लीडे को पहला चौका जड़ा तो 40वें ओवर में पहला छक्का निकला। इसके बाद तो बाउंड्री की बौछार कर दी। लगातार उनके बल्ले से रन बरसते रहे। देखते ही देखते उन्होंने 84 गेंदों में शतक पूरा कर लिया।
49वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका
बीक पारी का 49वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में अय्यर ने 3 गगनचुंबी छक्के उड़ाए तो एक चौका भी ठोका। इस ओवर में कुल 25 रन बने। खुद का शतक पूरा करने के बाद अय्यर ने केएल राहुल को भी मौका दिया तो उन्होंने भी हाथ खोले। आखिरी ओवर में केएल राहुल ने लगातार दो छक्के उड़ाते हुए 62 गेंदों में भारत के लिए सबसे तेज शतक पूरा किया। दूसरी ओर, अय्यर 94 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्के के दम पर 128 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है।
+कोहली ने वनडे करियर की 71वीं फिफ्टी जमाई। वे (594 रन) वर्ल्ड कप 2023 के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने क्विंटन डी कॉक (591 रन) को पीछे छोड़ा।
- रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने टेस्ट में 16, वनडे में 55 और टी-20 में 29 फिफ्टी जमाई हैं।
- रोहित शर्मा (503 रन) एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने हैं। उन्होंने सौरव गांगुली (465 रन) और विराट कोहली (443 रन) को पीछे छोड़ा।
- रोहित शर्मा (24 रन) मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमा चुके हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (22 छक्के) को पीछे छोड़ा है।
- रोहित लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में 500+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में 648 रन बनाए थे।
- रोहित ने एक साल में सबसे ज्यादा 60 छक्के जमाए। एबी डिविलियर्स के 58 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।
- रोहित एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले कप्तान बने। ईयोन मॉर्गन को पीछे छोड़ा।
- रोहित एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले कप्तान बने।
- रोहित एक वर्ल्ड कप में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।
- रोहित एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बने।
- शुभमन गिल एक साल में 2 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।


