• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल पहुंचना लगभग तय

sports_master by sports_master
November 9, 2023
in क्रिकेट
0
न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल पहुंचना लगभग तय

बेंगलुरु/न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम ने गुरुवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया।इस जीत से न्यूजीलैंड के पॉइंट्स टेबल में सभी लीग मैचों के बाद 10 अंक हो गए हैं। जबकि श्रीलंका 4 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम ने 172 रन का टारगेट 23.2 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर डेवोन कॉन्वे ने 45, रचिन रवींद्र ने 42 और डेरिल मिचेल ने 43 रन की शानदार पारियां खेलीं।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और श्रीलंका को 46.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। ओपनर कुसल परेरा ने 28 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 22 बॉल में इस वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी बनाई। ट्रेंट बोल्ट को 3 विकेट मिले।

रवींद्र डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर
रचिन (565 रन) डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने। उन्होंने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ा। बेयरस्टो ने 2019 में अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में 532 रन बनाए थे।इतना ही नहीं, वे वर्ल्ड कप 2023 के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उनके 9 मैच के बाद 565 रन हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (550 रन) को पीछे छोड़ा।

परेरा ने जमाई इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी
कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।

मिडिल ओवर में न्यूजीलैंड, 23.2 ओवर में टारगेट चेज किया
न्यूजीलैंड ने 172 रन का टारगेट 23.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम के ओपनर डेवोन कॉन्वे ने 45, रचिन रवींद्र ने 42 और डेरिल मिचेल ने 43 रन की शानदार पारियां खेलीं। एंजलो मैथ्यूज ने 2 विकेट झटके, जबकि महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक विकेट मिले।

कॉन्वे-रवींद्र ने न्यूजीलैंड को दिलाई मजबूत शुरुआत
कॉन्वे-रवींद्र ने 172 रन का टारगेट चेज करने उतरी न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए। पावरप्ले के 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 73/0 रहा। दोनों कीवी ओपनर्स के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी हुई।

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 171 रन का टारगेट, परेरा की इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कीवी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंकाई ओपनर कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। परेरा ने 22 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। आखिरी में महीश तीक्षणा ने दिलशान मदुशंका के साथ 10वें विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की।

कीवी टीम की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र को 2-2 विकेट मिले।

डेथ ओवर में तीक्षणा-मदुशंका ने 171 तक पहुंचाया
128 रन पर 9वां विकेट गंवाने के बाद महीश तीक्षणा ने दिलशान मदुशंका के साथ मिलकर टीम का स्कोर 171 रन तक पहुंचाया। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 87 बॉल पर 43 रन की पार्टनरशिप की। यह रन के लिहाज से वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन की 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

रचिन रवींद्र ने 47वें ओवर में मदुशंका को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा और टीम को ऑलआउट कर दिया। महीश तीक्षणा ने नाबाद 38 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शमी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से कहा- शर्म करो

शमी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से कहा- शर्म करो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us