रांची। भारत ने वूमेन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में जापान को 4-0 से हरा दिया। पहले दो हाफ तक गोलरहित रहने के बाद तीसरे हाफ में व चौथे हाफ में दो-दो गोल गोल कर 4-0 से जीत दिला दी। जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। पहले हाफ में दीपिका ने दो मौके गंवाएं। दूसरे हाफ को दूसरे मिनट में रांची की ही संगीता कुमारी ने दो डिफेंडरों को चकमा देकर डाइव लगाकर गोल किया 1-0। जापान ने इसके बाद लगातार हमले किए व तीन पेनल्टी कॉर्नर प्राप्त किेए लेकिन गोलकीपर सविता पुनिया की सजगता के कारण गोल नहीं हो सका। भारत का दूसरा गोल तीसरे हाफ में नेहा ने किया। उन्हें दीपिका से पास मिला था।2-0 जापान ने इसके बाद कई हमले किए। उसको पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला लेकिन गोलकीपर व कप्तान सविता पुनिया ने अपनी बाईं ओर गोता लगाकर संकट को टाल दिया। भारत ने 57वें मिनट में तीसरा गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। यह गोल लारेमसियामी ने किया। तीन मिनट बाद ही वंदना कटारिया ने चौथा गोल दागकर जीत पर मोहर लगा दी।


