• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल-हक ने इस्तीफा दिया:अगस्त में दूसरी बार पद संभाला था

sports_master by sports_master
October 30, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: भारत (India) में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 (one day world cup 2023) के बीच पाकिस्तान क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम (pakistan cricket team) के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक (Chief Selector Inzamam Ul Haq) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना यह इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ जका अशरफ को भेज दिया है. 53 साल के इंजमाम उल हक को हारून रशीद के पद छोड़ने के बाद इसी साल अगस्त के महीने में पीसीबी का चीफ सेलेक्टर बनाया गया था. ऐसे में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम तीन महीने से भी कम समय इस पद पर रहे.

इससे पहले इंजमाम ने 2016-19 के दौरान भी चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था. उनके चीफ सेलेक्टर रहने के दौरान ही पाकिस्तान ने भारत को हराकर 2017 की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. पीसीबी ने 5 सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है, जो टीम सेलेक्शन प्रोसेस से संबंधित मीडिया में सामने आए हितों के टकराव के आरोपों की जांच करेगी. यह कमेटी अपनी रिपोर्ट और कोई भी सिफारिश जल्द ही पीसीबी मैनेजमेंट को सौंपेगी.

इंजमाम उल हक की गिनती पाकिस्तान के महानतम खिलाड़ियों में होता है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम के नाम वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इंजमाम उल हक ने कुल 375 वनडे मैच में पाकिस्तान के लिए 11701 रन बनाए हैं. वनडे इंटरनेशनल में इंजी ने 10 शतक और 83 अर्धशतक लगाए. टेस्ट मैच में भी इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड शानदार रहा और उन्होंने 120 टेस्ट मैच में 8830 रन बनाए, जिसमें 25 शतक और 46 अर्धशतक शामिल थे. इंजमाम 1992 के वर्ल्ड कप में विजेता रही पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच के रूप में भी काम किया.

बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है. टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान टीम ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से 2 ही जीते हैं. उसे अब 3 मैच और खेलने हैं. पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस भी नामुमकिन से हैं. बाबर ब्रिगेड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. साथ ही बाकी टीमों की जीत-हार पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. इसके बाद ही कुछ हो सकता है.

पीसीबी ने हाल ही में इस बात के संकेत दिए थे कि अगर मौजूदा वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाती है तो बाबर की कप्तानी जा सकती है. पाकिस्तान टीम का अगला मैच 31 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा. इस मुकाबले में हार झेलने पर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी. पीसीबी ने बयान में कहा था, ”कप्तान बाबर आजम और टीम मैनेजमेंट की मीडिया में हो रही आलोचनाओं को लेकर बोर्ड का रवैया पूर्व क्रिकेटरों की तरह है. जीत और हार खेल का हिस्सा हैं. कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को वर्ल्ड कप के लिए टीम बनाने की पूरी स्वतंत्रता दी गई थी.’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अफगानिस्तान की तीसरी जीत:श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us