नई दिल्ली (New Dehli) । आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023)ग्रुप स्टेज का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे सेमीफाइनल (semi final)के लिए क्वालिफाई (qualify)करने वाली टॉप-4 टीमों की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। नीदरलैंड्स (Netherlands)वर्सेस बांग्लादेश मुकाबले में हार झेलने के बाद शाकिब अल हसन की टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें ना के बराबर रह गई है।
कहा जा सकता है कि यह टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है क्योंकि बांग्लादेश अब अपने बचे सभी मैच जीतकर भी अधिकतम 8 अंक तक ही पहुंच पाएगी और इस बार 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खुद को सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमों से आगे रखा है। बांग्लादेश के अलावा नीदरलैंड्स और गत चैंपियन इंग्लैंड के अब सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस काफी कम है।इनके अलावा इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान, तीन ऐसी टीमें हैं जो अधिकतम 10 अंकों तक पहुंच सकती है। अगर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान यहां से काफी बुरा खेलती है तो ही इन टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बन पाएंगे।
