• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया

भारत की लगातार छठी जीत,मोहम्मद शमी को 4 विकेट,रोहित शर्मा ने 87 बनाए

sports_master by sports_master
October 29, 2023
in क्रिकेट
0

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है। टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। 230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।इंग्लिश बैटर भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाते नजर आए। मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा।

 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आया भारत
इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। टीम सभी 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 पर है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम 10वें नंबर पर ही है। टीम को 6 में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है।

अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड ने पावरप्ले में गंवाए 4 विकेट, रूट-स्टोक्स के 0
230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही। 4 ओवर में टीम ने 26 रन बना लिए थे, मोहम्मद सिराज के 2 ओवर में तो 18 रन बन गए। लेकिन 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार गेंदों पर डेविड मलान और जो रूट के विकेट लेकर भारत को ब्रेक-थ्रू दिलाया।

बुमराह के बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी बॉलिंग करने आ गए। उन्होंने ओवर में 3 रन दिए, अगला ओवर मेडन रहा। स्पेल कंटीन्यू कर रहे शमी ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। 9वां ओवर में बुमराह ने फिर मेडन फेंका और 10वें ओवर की पहली गेंद पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया।

4 ओवर में 26/0 से इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 40 रन पर 4 विकेट हो गया। शमी और बुमराह ने दोनों ने 2-2 विकेट लिए। बेयरस्टो ने 14 और मलान ने 16 रन बनाए, वहीं रूट और स्टोक्स तो खाता भी नहीं खोल सके।

भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्डकप में सबसे छोटा टारगेट दिया, रोहित की फिफ्टी
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन पर बनाए। यह भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 1999 में बर्मिंघम के मैदान पर 8 विकेट पर 232 रन बनाए थे।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। भारतीय टीम से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली। उनसे पहले, शुभमन गिल 9, विराट कोहली 0 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लिश टीम से डेविड विली ने तीन विकेट लिए। आदिल रशीद और मार्क वुड ने 2-2 विकेट लिए।

रोहित शर्मा के 18 हजार रन पूरे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार रन पूरे हो गए हैं। रोहित ने 457वीं पारी में यह अचीवमेंट हासिल की है। वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हो गए। इस क्लब में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्राविड़ और सौरव गांगुली के नाम हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

वर्ल्ड कप में इंडिया फिर नंबर 1:छठी जीत के बाद 12 पॉइंट्स, सेमीफाइनल का रास्ता साफ, इंग्लैंड की मुश्किल बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us