• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को वर्ल्डकप में हराया:कोहली ने बनाए 95 रन

sports_master by sports_master
October 22, 2023
in क्रिकेट
0

धर्मशाला/भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 5वीं जीत हासिल की। टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में कीवियों पर 20 साल बाद जीत हासिल की है। इससे पहले, 2003 में सेंचुरियन के मैदान पर कीवियों को 7 विकेट से हराया था।

इस जीत से भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। अब टीम इंडिया के खाते में 5 मैचों के बाद 10 अंक हो गए हैं। ऐसे में भारत के टॉप-4 में पहुंचने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। टीम को अब 4 में से 2 ही मैच जीतने होंगे।

धर्मशाला के मैदान पर रविवार को भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। 274 का टारगेट भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 104 बॉल पर 95 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। शमी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

चेज मास्टर कोहली ने बनाए 95 रन, 3 फिफ्टी पार्टनरशिप कर जीत तक पहुंचाया
दिग्गज विराट कोहली ने एक बार फिर टीम इंडिया को रन चेज में जीत दिलाई। वह 95 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम को 14 बॉल पर महज 5 रन चाहिए थे। टीम ने 2 गेंद पर ही 5 रन बना लिए और टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाने के साथ 43 सिंगल और 4 डबल भी दौड़े। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 52, केएल राहुल के साथ 54 और रवींद्र जडेजा के साथ 78 रन की बेहद अहम साझेदारियां कीं। इन साझेदारियों के सहारे टीम इंडिया चेज में कहीं पीछे नहीं छूटी।

कोहली ने अय्यर-राहुल और जडेजा के साथ अहम साझेदारियां की
70 से 80 के टीम स्कोर के बीच में रोहित और गिल के विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया थोड़े दबाव में थी। ऐसे में विराट कोहली ने 3 अर्धशतकीय साझेदारियां कर भारत को मुकाबले में बनाए रखा। आगे 3 पॉइंट में 11 से 40 ओवर का हाल…

  • 5 रन पर टीम इंडिया को लगे 2 झटके : पहले पावरप्ले में शानदार शुरुआत के बाद लॉकी फर्ग्यूसन ने भारतीय ओपनर्स को पवेलियन की राह दिखाई। 12वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा 46 रन बनाकर बोल्ड हुए। यह बॉल बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर स्टंप्स से जा लगी। उनके बाद 14वें ओवर में शुभमन गिल 26 रन के निजी स्कोर पर डेरिल मिचेल को कैच थमा बैठे।
  • कोहली की अय्यर और राहुल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप : रोहित-गिल के आउट होने के बाद कोहली ने संयम भरी पारी खेली। उन्होंने पहले अय्यर के साथ 49 बॉल पर 52 और राहुल के साथ 64 बॉल पर 54 रन की अहम साझेदारियां कीं। अय्यर ने 33 और राहुल ने मिडिल ऑर्डर पर 27 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।
  • सूर्या गैरजिम्मेदाराना तरीके से रनआउट, जडेजा की शानदार पारी : 33वें ओवर में सूर्यकुमार यादव गैरजिम्मेदाराना तरीके से रन आउट हो गए, हालांकि यहां कीवी टीम ने बेहतरीन फील्डिंग की। ऐसे में जडेजा और कोहली ने अर्धशतकीय पार्टनरशिप करके टीम की नैया पार लगाई।

    रोहित-गिल की शानदार शुरुआत, लगभग हर ओवर में बाउंड्री जमाई
    274 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारत की ओपनिंग जोड़ी ने सकारात्मक शुरुआत की। दोनों ने पहले पिच कंडीशंस को समझा, फिर शॉट खेलने शुरू किए।

    कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पावरप्ले के लगभग हर ओवर में बाउंडी जमाई। भारतीय पारी के पावरप्ले का 9वां ओवर ही बाउंड्री रहित रहा। पावरप्ले में भारतीय ओपनर्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम ने 10 ओवर में बिना नुकसान के 63 रन बनाए।

    इस दौरान गिल वनडे में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बैटर बने हैं। उन्होंने 38 पारियों में अचीवमेंट हासिल की। गिल ने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला को 2 हजार रन पूरे करने में 40 पारियां लगी थीं।

  • न्यूजीलैंड की पारी पहले जारी की जा चुकी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

, रोहिधर्मशाला में आराम कर रही टीम इंडिया:कोहली ने निहारी धौलाधार की पहाड़ियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us