• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा:2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में 5 नए खेलों को मंजूरी मिली

sports_master by sports_master
October 16, 2023
in क्रिकेट
0

नईदिल्ली।लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट भी खेला जाएगा। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) अध्यक्ष थॉमस बाक की अगुआई में सोमवार को मुंबई में हुई बैठक में इस पर अंतिम फैसला किया गया। क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलिंपिक में खेला गया था। यानी 128 साल बाद क्रिकेट की ओलिंपिक में वापसी होगी।

IOC कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इनमें क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वॉश और लेक्रोस शामिल हैं।

इसी महीने 13 अक्टूबर को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था।

ओलिंपिक का परमानेंट मेंबर बनना चाहता है ICC
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, ‘2028 ओलिंपिक में क्रिकेट के शामिल हो जाने के बाद अब हम ICC को ओलिंपिक कमेटी का परमानेंट मेंबर बनाने की कोशिश करेंगे।’

1900 के ओलिंपिक में था क्रिकेट
इससे पहले पेरिस ओलिंपिक (साल 1900) में भी क्रिकेट खेला जा चुका है। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने गोल्ड मेडल के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन की टीम 158 रन से जीत गई थी। क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 2 बार 1998 और 2022 में शामिल किया गया है। वहीं एशियन गेम्स में 2010, 2014 और 2023 में तीन बार क्रिकेट को जगह मिली।

1900 के पेरिस ओलिंपिक में एक टेस्ट मैच ही हुआ था। 2028 के ओलिंपिक में क्रिकेट T-20 फॉर्मेट में शामिल होगा।
1900 के पेरिस ओलिंपिक में एक टेस्ट मैच ही हुआ था। 2028 के ओलिंपिक में क्रिकेट T-20 फॉर्मेट में शामिल होगा।

फ्लैग फुटबाल की भी एंट्री
लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 के लिए फ्लैग फुटबॉल को भी एंट्री दी गई है। फ्लैग फुटबाल में दोनों टीमों के पास पांच-पांच प्लेयर होते हैं और इसे फुटबॉल का अमेरिकन वैरिएंट कहा जाता है। अमेरिकन फुटबॉल में डिफेंड करने के लिए अटैकिंग प्लेयर को बॉल के साथ टच लाइन पर पहुंचने से पहले टैकल कर गिराना होता है। लेकिन फ्लैग फुटबॉल में प्लेयर की कमर पर लगे दो बेल्ट निकालने होते हैं। इसे अमेरिका में बहुत खेला जाता हैं।

ब्लैक जर्सी में अटैकिंग खिलाड़ी की कमर के पास बेल्ट लगे हैं। लाल जर्सी में डिफेंडर बेल्ट निकाल रहा हैं।
ब्लैक जर्सी में अटैकिंग खिलाड़ी की कमर के पास बेल्ट लगे हैं। लाल जर्सी में डिफेंडर बेल्ट निकाल रहा हैं।

स्क्वॉश पहली बार ओलिंपिक में शामिल
स्क्वॉश को पहली बार ओलिंपिक में शामिल किया गया है। स्क्वॉश को 1998 से कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में लगातार शामिल किया गया। यह दो या चार खिलाड़ियों के बीच चार दीवारों के कोर्ट में एक छोटी रबर की बॉल से खेला जाता है। खिलाड़ी अपने रैकेट से बॉल को कोर्ट की चार दीवारों के बीच बारी-बारी से मारते हैं। खेल का उद्देश्य गेंद को इस तरह से मारना है कि अपोनेंट रिटर्न शॉट नहीं लगा सके।

2023 एशियन गेम्स के स्क्वॉश इवेंट में भारत ने 2 गोल्ड 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज जीते।
2023 एशियन गेम्स के स्क्वॉश इवेंट में भारत ने 2 गोल्ड 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज जीते।

लेक्रोस अमेरिका के पुराने खेलों में से एक
लेक्रोस एक टीम गेम है जो लैक्रोस स्टिक और लैक्रोस बॉल से खेला जाता है। यह नॉर्थ अमेरिका के मूल निवासियों के बीच 12वीं शताब्दी में शुरू हुआ। इसे फुटबाल जैसे घास के बड़े मैदान में खेला जाता है। लेक्रोस स्टिक के हेड पर एक नेट होता है। खिलाड़ी लैक्रोस स्टिक के हेड का इस्तेमाल बॉल ले जाने, पास करने, पकड़ने और गोल में मारने के लिए करते हैं।

लेक्रोस में सभी खिलाड़ी सुरक्षात्मक गियर पहनते हैं। इसमें हेलमेट, दस्ताने, शोल्डर पैड और कोहनी के पैड शामिल हैं।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

बृजभूषण के वकील बोले- कॉस्मेटिक तरीके से शिकायत दर्ज की गई, पहले कोई आरोप नहीं लगाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us