-
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अपना एशियाड कैंपेन 107 मैडल के साथ खत्म किया। आज के दिन भारत ने कुल 9 मेडल जीते और 100 का आंकड़ा भी पार किया। भारत ने एशियाड में अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे।
भारत ने आज 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
भारत को आर्चरी में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मिला। जबकि, क्रिकेट में 1, कबड्डी में 2 और बैडमिंटन में 1 गोल्ड हासिल हुआ। विमेंस हाॅकी टीम ने 1 ब्राॅन्ज जीता।वहीं, रेसलर दीपक पुनिया ने 1 सिल्वर और चेस मेंस और विमेंस टीम ने 2 सिल्वर दिला कर कैंपेन फिनिश किया।
अब सिलसिलेवार 14वें दिन के मेडल इवेंट्स
- चेस में मिले सिल्वर चेस में भारतीय मेंस चेस टीम ने सिल्वर मेडल जीता। विदित, अर्जुन और हरिकृष्ण पी ने फिलीपींस के खिलाफ राउंड 9 के अपने-अपने मैच जीते। 9 राउंड के खेल के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा। ईरान की टीम ने गोल्ड जीता। विमेंस टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता।
- रेसलिंग में भारत को मिला सिल्वर दीपक पुनिया मेंस के 86KG फ़्रीस्टाइल फाइनल में ईरान के हसन यजदानी चराती के खिलाफ 10-0 से हार गए। पुनिया को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
- कबड्डी विमेंस और मेंस टीम को गोल्ड भारतीय विमेंस कबड्डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26 -25 से हराकर गोल्ड जीता। वहीं मेंस टीम ने ईरान को 33-29 से हरा कर गोल्ड जीता।
- हॉकी में भारतीय विमेंस टीम ने जीता ब्रॉन्ज: विमेंस हॉकी में भारतीय विमेंस टीम ने ब्रॉन्ज जीता। विमेंस टीम ने जापान को 2-1 से हराया था। दीपिका और सुशीला चानू ने भारत के लिए स्कोर किया। भारतीय टीम सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ हार गई थी।
- बारिश में धुला क्रिकेट फाइनल, बेहतर सीडिंग के कारण भारत को गोल्ड अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मेंस क्रिकेट का फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। भारत को टॉप सीडिंग टीम होने की वजह से विजेता घोषित किया गया। इस मैच में एक ही पारी पूरी हो पाई जिसमें अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 112 रन बनाए थे। भारत की पारी शुरू नहीं हो सकी।
- बैडमिंटन में सात्विक-चिराग ने जीता गोल्ड इससे पहले बैडमिंटन के मेंस डबल्स इवेंट में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भारत को गोल्ड दिलाया। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26-25 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। यह इस इवेंट में भारत का 100वां मेडल था।
- तीरंदाजी इवेंट्स में दो गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज: 7 अक्टूबर को दिन की शुरुआत आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल विमेंस इवेंट में दो मेडल के साथ हुई। भारत को पहला मेडल आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल विमेंस में अदिति गोपीचंद स्वामी ने दिलाया। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए इस मैच में अदिति ने मलेशिया की रतिह फदली को 146-140 से हराया।
-

-

-

-

-

-

-

-

वहीं, भारत को दूसरा मेडल भी इसी इवेंट में मिला। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने गोल्ड के हुए मुकाबले में साउथ कोरिया की सो चैवोन को 149-145 से हराया। चैवोन को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

महिलाओं के बाद आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल मेंस इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले। ओजस प्रवीण ने गोल्ड के लिए हुए मुकाबले में हमवतन अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया। अभिषेक को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।
10 अक्टूबर को एशियाई मेडलिस्ट से मिलेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियाड में जीते सभी खिलाड़ियों से 10 अक्टूबर को मिलेंगे। मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा-एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों तक पहुंच गए हैं।
मैं सभी एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं। हर एक प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।
