धर्मशाला/बांग्लादेश ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम 37.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई और बांग्लादेश को 157 रन का टारगेट दिया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
बांग्लादेश की जीत के टॉप-2 फैक्टर्स
1. ओपनर्स फ्लॉप, शांतो-मिराज ने संभाला
टारगेट चेज करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। दोनों ओपनर्स सस्ते में आउट हो गए। तंजिद हसन 5 और लिट्टन दास 13 रन ही बना सके। यहां से नजमुल हुसैन शांतो और मेहदी हसन मिराज ने 97 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला।
2. मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का कमाल
अफगानिस्तान टीम की शुरूआत अच्छी थी। टीम ने पहले 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे। बांग्लादेश के स्पिनर्स ने मिडल ओवर्स में खेल का रूख बदल दिया। अफगानी खिलाड़ी मिराज-शाकिब की फिरकी को समझने में पूरी तरह नाकामयाब रहे। अफगानिस्तान ने 21 से 38 ओवर के बीच 8 विकेट गंवा दिए।
शांतो और मिराज ने खेली अर्धशतकीय पारी
बांग्लादेश की और से नजमुल हुसैन शांतो ओर मेहदी हसन मिराज ने अर्धशतकीय पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी ने एक-एक विकेट लिए।
शांतो का छठा अर्धशतक
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नजमुल हुसैन शांतो ने अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाया। शांतो ने 83 गेंद पर 59 रनों की पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। वे पारी समाप्त होने तक नाबाद रहे।

मिराज की ODI में तीसरी फिफ्टी
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मेहदी हसन मिराज ने अपने ODI करियर की तीसरी फिफ्टी जमाई। मिराज ने 73 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। उन्हे नवीन-उल-हक ने आउट किया।

शांतो-मिराज की अर्धशतकीय साझेदारी
पावरप्ले में दोनों ओपनर गंवाने के बाद बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो और मेहदी हसन मिराज ने टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 की साझेदारी की। इस साझेदारी को नवीन-उल-हक ने तोड़ा।
पावरप्ले में बांग्लादेश
पावरप्ले में बांग्लादेश की मिली-जुली शुरुआत रही। टीम ने पहले 10 ओवर में 44 रन बनाए लेकिन दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए। तंजिद हसन तमीम 5 और लिट्टन दास 13 रन बनाकर आउट हुए।
गुरबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए
पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम 37.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 62 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह ओमरजई और इब्राहिम जादरान ने 22-22 रन बनाए।
बांग्लादेश की और से शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट लिए। शोरिफुल इस्लाम ने दो विकेट झटके। मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद को एक-एक सफलता मिली।
पावरप्ले में अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत
अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में केवल एक विकेट खोकर 50 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 22 रन बनाकर आउट हुए।
