• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने भारत में पहली बार वर्ल्ड कप मैच जीता:नीदरलैंड को 81 रन से हराया

sports_master by sports_master
October 6, 2023
in क्रिकेट
0

हैदराबाद/

वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। पाकिस्तान टीम 49 ओवर में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में डच टीम 41 ओवर में 205 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के स्पीड स्टार हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए।

पाकिस्तान टीम ने भारत में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का कोई मुकाबला जीता है। इससे पहले 1996 और 2011 में टीम ने भारत में 2 वर्ल्ड कप मैच खेले थे, दोनों में उन्हें हार मिली थी।

रऊफ के खाते में 3 विकेट
पाकिस्तान के लिए सऊद शकील और विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने 68-68 रन की पारी खेली। बॉलिंग में हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हसन अली को 2 विकेट मिले। फिफ्टी बनाने वाले सऊद प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

पाकिस्तान की जीत के टॉप-4 फैक्टर्स

1. टॉप ऑर्डर फ्लॉप, रिजवान-सऊद ने संभाला
हैदराबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। फखर जमान 12, इमाम-उल-हक 15 और बाबर आजम 5 रन ही बना सके। टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। यहां से विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 120 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। दोनों ने 68-68 रन की पारी खेली।

2. नवाज-शादाब ने 250 के पार पहुंचाया
रिजवान और सऊद सेंचुरी पार्टनरशिप बनाकर आउट हो गए। उनके बाद इफ्तिखार अहमद 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस वक्त टीम का स्कोर 6 विकेट पर188 रन था। यहां से शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने 64 रन की पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। नवाज ने 39 और शादाब ने 32 रन बनाए। आखिर में शाहीन अफरीदी (13 रन) और हारिस रऊफ (16 रन) ने उपयोगी पारियां खेल टीम का स्कोर 282 रन तक पहुंचा दिया।

3. नीदरलैंड की अच्छी शुरुआत, इफ्तिखार ने ब्रेकथ्रू दिलाया
283 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी डच टीम के ओपनर मैक्स ओ’डाउड 5 ही रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन ओपनर विक्रमजीत सिंह और कॉलिन एकरमैन ने टीम का स्कोर फिफ्टी के पार पहुंचा दिया। यहां इफ्तिखार अहमद ने एकरमैन को बोल्ड किया और डच टीम बैकफुट पर आ गई।

4. रऊफ ने 3 गेंद में 2 विकेट लेकर पलटा मैच
शुरुआती झटकों के बाद ओपनर विक्रमजीत सिंह ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने बास डे लीडे के साथ 70 रन की पार्टनरशिप भी की। वो शादाब खान का शिकार हुए। लेकिन डच टीम अब भी मैच में बनी हुई थी, तभी 27वें ओवर में हारिस रऊफ ने 2 विकेट झटक कर नीदरलैंड को मैच से दूर कर दिया।

पावरप्ले में नीदरलैंड की शुरुआत पाकिस्तान से बेहतर
287 रन का टारगेट चेज करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 47 रन बनाए। मैक्स ओ’डाउड 5 रन बनाकर आउट हुए।

विक्रमजीत का 5वां अर्धशतक
ओपनर विक्रमजीत सिंह ने वनडे करियर का 5वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 67 बॉल पर 77.61 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।

विक्रमजीत-डी लीडे में 76 रन की पार्टनरशिप
50 रन पर शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद विक्रमजीत सिंह और बास डे लीडे ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 76 गेंद पर 70 रन जोड़े। इस साझेदारी को शादाब खान ने तोड़ा।

बास डे लीडे की तीसरी फिफ्टी
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए बास डे लीडे ने अपने ODI करियर की तीसरी फिफ्टी पूरी की। उन्होने 68 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। उन्हे मोहम्मद नवाज ने LBW किया। डे लीडे ने पहली पारी में 4 विकेट भी झटके थे।

नीदरलैंड से 2 ही फिफ्टी आईं
डे लीडे और विक्रमजीत सिंह ने नीदरलैंड से फिफ्टी लगाईं। इनके अलावा बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। मैक्स ओ’डाउड 5, कॉलिन एकरमैन 17, तेजा निदमनुरु 5, स्कॉट एडवर्ड्स 0, साकिब जुल्फिकार 10, रूलोफ वान डर मेर्व 4, लॉगन वान बीक 28, आर्यन दत्त 1 और पॉल वान मीकरन 7 रन ही बना सके।

पाकिस्तान से हारिस रऊफ ने 3 और हसन अली ने 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रन आउट हुआ।

आखिर में शाहीन अफरीदी, हसन अली और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट निकाला और नीदरलैंड 202 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

एशियाड 2023 में भारत ने कुल 107 मेडल जीते:आज जीते 6 गोल्ड, चेस में सिल्वर के साथ खत्म किया कैंपेन; क्लोजिंग सेरेमनी कल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us