• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशियाड के 13वें दिन भारत ने जीते 9 मेडल:हॉकी में गोल्ड आया, भारत के 100+ पदक तय; कुल संख्या 95 पहुंची

sports_master by sports_master
October 6, 2023
in हॉकी
0

 हॉकी में गोल्ड आया, भारत के 100+ पदक तय; कुल संख्या 95 पहुंची|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar

  • हॉकी में गोल्ड आया, भारत के 100+ पदक तय; कुल संख्या 95 पहुंची|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar
  • हॉकी में गोल्ड आया, भारत के 100+ पदक तय; कुल संख्या 95 पहुंची|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar
  • हॉकी में गोल्ड आया, भारत के 100+ पदक तय; कुल संख्या 95 पहुंची|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar
  • हॉकी में गोल्ड आया, भारत के 100+ पदक तय; कुल संख्या 95 पहुंची|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar
    हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का इकलौता गोल्ड हॉकी में आया। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया। भारतीय हॉकी टीम ने इस जीत के साथ पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है।

भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 9 मेडल जीते है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।

भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।
भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।

भारत अब 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 9 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 95 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 4 खेलों में अपने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।

इन खेलों में भारत के मेडल पक्के

  • क्रिकेट- 1 मेडल भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में क्रिकेट में एक मेडल आना तय है।
  • कबड्डी- 2 मेडल भारतीय मेंस और विमेंस दोनों टीमें कबड्डी के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहां से दो मेडल पक्के हैं।
  • आर्चरी- 3 मेडल कंपाउंड मेंस इंडिविजुअल के फाइनल में दोनों खिलाड़ी भारत के हैं, ऐसे में गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत के पास आएंगे। कंपाउंड विमेंस इंडिविजुअल फाइनल में भारत की ज्योति सुरेखा कंपीट करेंगी। यहां भी भारत का एक मेडल पक्का है।
  • बैडमिंटन- 1 मेडल मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचकर भारत अपना मेडल पक्का कर चुका है। भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी कल फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

रेसलिंग, आर्चरी और ब्रिज में भी मेडल
रेसलिंग में भारत को आज तीन ब्रॉन्ज मिले। विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी,76 KG फ्रीस्टाइल और मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट में पदक आए। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य जीता। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। वहीं, 21 साल की सोनम मलिक ने 62 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन की जिया लॉन्ग को हराया।

ब्रिज गेम और आर्चरी में एक सिल्वर मिला। ब्रिज टीम फाइनल में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, भारतीय मेंस टीम को आर्चरी के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले, भारतीय विमेंस टीम को सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल मिला और बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

सेपक टकरा में भारतीय विमेंस टीम ने पहली बार मेडल जीता। टीम ने भारत को ब्राॅन्ज दिलाया।

आज के मेडल

  • आर्चरी: रिकर्व विमेंस टीम इवेंट में अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारत ने वियतनाम को 6-2 से हराया।
  • बैडमिंटन: मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को सेमीफाइनल में चीन के खिलाड़ी से 2-0 हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स में बैडमिंटन में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है।
  • सेपक टकरा: भारत की विमेंस टीम ने रेगु सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ हारने के बाद सेपकटकरा में अपना पहला मेडल जीता। थाईलैंड लगातार दो गेम में 10-21, 13-21 से जीता। ​​ एशियन गेम्स में सेपक टकरा ने टीम ने पहली बार मेडल जीता।
  • आर्चरी: दिन के पहला सिल्वर आर्चरी मेंस इवेंट में आया। भारतीय रिकर्व मेंस टीम इवेंट में अतानु, धीरज और तुषार की भारतीय टीम साउथ कोरिया की तिकड़ी के खिलाफ 3-1 से हारी।
  • रेसलिंग: विंमेंस 67 KG इवेंट के ब्राॅन्ज मेडल मैच में सोनम ने जीत हासिल की। भारतीय पहलवान ने चीनी प्रतिद्वंद्वी लोंग जिया को 7-5 से हराया।
सोनम ने 7-5 से मैच जीता।
सोनम ने 7-5 से मैच जीता।
  • रेसलिंग: मेंस 57KG फ्रीस्टाइल इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत के अमन ने चीन के लीयू मिंघु को एकतरफा मुकाबले में 11-0 से हराया।
  • रेसलिंग: किरण ने विमेंस 76 KG फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीता। किरण ने मंगोलिया की अरियुंजरगा गनबत को 6-3 से हराया।
  • हाॅकी: भारतीय मेंस टीम ने गोल्ड मेडल मैच में जापान को 5-1 से हराया। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा।
  • ब्रिज: राजू तोलानी, अजय प्रभाकर कहेरे, राजेश्वर तिवारी और सुमित मुखर्जी भारतीय टीम फाइनल में हॉन्गकॉन्ग से 238.1-152 से हार गई। भारत को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। भारत ने इससे पहले 2018 में कांस्य पदक जीता था।

एशियन गेम्स में 13वें दिन भारत का प्रदर्शन

बैडमिंटन: भारत का सिल्वर पक्का
मेंस डबल्स में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने मलेशिया के पेयर को सीधे गेम में 2-0 से हाराया। स्कोरलाइन 17-21, 17-22 रही।

रेसलिंग : बजरंग पूनिया हारे
भारत से बिना ट्रायल के एशियाड के लिए क्वालिफाई करने वाले रेसलर बजरंग पूनिया ब्रॉन्ज मेडल मैच में जापान के यामागुची के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हार गए।​​​​

कबड्‌डी: मेस और विमेंस टीम फाइनल में पहुंची
कबड्‌डी में विमेंस टीम सेमीफाइनल में नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। मेंस टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 61-14 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय मेंस टीम का मुकाबला ईरान से होगा। एशियाड 2018 के फाइनल में ईरान ने भारत को हरा कर गोल्ड जीता था।

चेस: आखिरी दौर का खेल बाकी
चेस में आखिरी दौर का खेल बाकी है, भारत की दोनों टीमें (मेंस और विमेंस) लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में फिलीपींस आगे है, जबकि मेंस में चीन टाॅप पर है।

क्रिकेट: मेंस टीम फाइनल में पहुंची
भारत ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बनाए।

जवाब में टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया। तिलक का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दूसरा अर्धशतक है।

भारतीय मेंस टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया।
भारतीय मेंस टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया।

12वें दिन आए 5 मेडल
होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। 12वें दिन भारत ने कुल 5 मेडल जीते। इसमें 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और एक ब्राॅन्ज शामिल है। भारत के अब कुल 86 मेडल हो गए हैं। जिसमें 21 गोल्ड शामिल है। भारत पहले ही अपने ऑल टाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ चुका है। 2018 एशियन गेम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड शामिल थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पाकिस्तान ने भारत में पहली बार वर्ल्ड कप मैच जीता:नीदरलैंड को 81 रन से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us