• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से दी मात

sports_master by sports_master
October 5, 2023
in क्रिकेट
0

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड से 9 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से मिली दर्दनाक हार का बदला भी ले लिया। तब लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल और सुपर ओवर टाई हो जाने के बाद भी इंग्लैंड बाउंड्री-काउंट के आधार पर चैंपियन बना था।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर अंग्रेजों को बैटिंग के लिए बुलाया। इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए। 283 रनों का टारगेट न्यूजीलैंड के टॉप-3 बैटर्स ने 36.2 ओवर में अचीव कर लिया। टीम ने एक विकेट गंवाकर मैच जीता। डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने नाबाद शतक लगाए। दोनों के बीच 273 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।  

रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच
ओपनिंग मैच में दोहरा प्रदर्शन करने वाले रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने नाबाद 123 रन की पारी के साथ एक विकेट भी हासिल किया।

रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच
ओपनिंग मैच में दोहरा प्रदर्शन करने वाले रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने नाबाद 123 रन की पारी के साथ एक विकेट भी हासिल किया। 

रचिन नाम क्यों?

रचिन के पिता रवि राहुल द्रविड़ व सचिन तेंडुलकर के फैन थे। उन्होंने उनके नाम से कुछ शब्द लेकर रचिन नाम रखा।

. 

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ओपनिंग मैच के टॉप रिकॉर्ड

  • वनडे इतिहास में पहली बार किसी टीम के सभी 11 बैटर्स ने डबल डिजिट स्कोर किया इंग्लैंड के सभी 11 बल्लेबाजों ने इस मैच में डबल डिजिट स्कोर किया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।
  • रन चेज में वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने रन चेज में वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की। इस जोड़ी ने नाबाद 273 रन जोड़े। कीवी जोड़ी ने 2011 में तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा का रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीलंकाई जोड़ी ने 2011 के वर्ल्ड कप में नाबाद 231 रन की पार्टनरशिप की थी।
  • वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने दूसरे विकेट के लिए 211 बॉल पर 273 रन की नाबाद साझेदारी की। टीम ने पहला विकेट 10 रन के टीम स्कोर पर गंवाया था। यह न्यूजीलैंड की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी है।
  • रवींद्र ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से सबसे तेज सेंचुरी जमाई नंबर-3 पर उतरे रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी जमाई है। उन्होंने 82 बॉल पर शतक पूरा किया।
  • रवींद्र वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के सबसे युवा बैटर रचिन रवींद्र वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

नीरज चोपड़ा ने फैंस का दिल जीता:दौड़कर लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिरता नेशनल फ्लैग पकड़ा; लोग बोले- गोल्ड से ज्यादा तिरंगा प्यारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us