पानीपत/चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में पानीपत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने के बाद अब सबका दिल भी जीत लिया है। दरअसल, जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने फोटो सेशन के लिए दर्शकों से तिरंगा मांगा। कुछ देर किसी ने नहीं दिया तो वे सिल्वर मेडल जीतने वाले जेना किशोर के साथ कुछ आगे बढ़ गए।
इसी बीच भीड़ से किसी ने उनकी तरफ तिरंगा उछाल दिया। नीरज चोपड़ा ने इसे मुड़कर देख लिया। वे लड़खड़ाते हुए भागकर आए और तिरंगे को जमीन पर गिरने से पहले ही कैच कर लिया।
नीरज का यह वीडियो अब खूब शेयर हो रहा है। फैंस अपने-अपने अंदाज में उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर लिख रहे हैं कि नीरज को गोल्ड से ज्यादा तिरंगा पसंद है।
नीरज चोपड़ा के वीडियो पर फैंस ने X पर लिखा…
ध्रुव शंकर तिवारी- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा…झंडा ऊंचा रहे हमारा। भाला फेंक में दुनिया में भारत की धूम मचाने वाले नीरज चोपड़ा ने तिरंगे को गिरने नहीं दिया।
मनोज यादव- नीरज चाेपड़ा के लिए सम्मान बढ़ गया है। वे रियल हीरो हैं। उन्होंने तिरंगे को नीचे नहीं गिरने दिया।
दीपांकर लाहिड़ी- यह एशियन गेम्स 2023 का मोमेंट्स ऑफ द डे है।
देबाशीष घोष- नीरज चोपड़ा आज के यूथ के लिए असली प्रेरणा और सच्चे रोल मॉडल हैं।
