न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। मार्क चापमन ने कीवी टीम को छक्का जमाकर जीत दिलाई।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (उप्पल) में बुधवार को फैंस की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड ने 346 रनों का टारगेट महज 42 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के चार बैटर्स ने फिफ्टी जमाई।
दिन के अन्य मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका पर 7 विकेट जीत हासिल की, जबकि साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच बारिश में धुल गया।
1. PAK-NZ : काम न आया पाकिस्तान के रिजवान का शतक
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 345 रनों का टारगेट दिया। पाकिस्तान की ओर मोहम्मद रिजवान (103 रन) शतक जमाकर रिटायर्ट हर्ट हुए, जबकि कप्तान बाबर आजम ने 80 और सऊद शकील ने 75 रन की पारी खेली। सलमान अली आगा ने 33 रन बनाए।
कीवी टीम से मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिए। मैट हेनरी, जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला।
जवाबी पारी में न्यूजीलैंड की ओर रचिन रवींद्र (97 रन), केन विलियमसन (54 रन), डेरिल मिचेल (59 रन) और मार्क चापमन (नाबाद 65 रन) ने अर्धशतक जमाए। जिमी नीशम ने 21 बॉल पर 33 रन की पारी खेली। उसामा मीर ने 2 विकेट लिए।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ मोहम्मद वसीम जूनियर और हसन अली।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप कप्तान, विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और विल यंग।
