
गोल्ड मेडल इवेंट के पहले मैच में पाकिस्तान के नासिर इकबाल ने महेश मंगाओंकर को 3-0 से हराया। दूसरा मैच भारत के नाम रहा। सौरव घोषाल ने असीम मुहम्मद को 3-0 और तीसरे मैच में अभय सिंह ने नूर जमान 3-2 से हराया। इस तरह भारत ने फाइनल मुकाबला 2-1 से जीता।
इससे पहले, रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने चीनी ताइपे के एन-शुओ लियांग और त्सुंग-हाओ हुआंग के खिलाफ तीसरा सेट टाई-ब्रेकर जीतने के साथ टेनिस मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे जोड़ी को 2-6, 6-3, [10] – [4] से हराया।
वहीं शूटिंग में सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। शूटिंग गोल्ड के हुए मुकाबले में सरबजोत और दिव्या को चीन की जोड़ी झांग बोवेन और जियांग रैनक्सिन से 16-14 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
भारत अब तक36 मेडल जीत चुका है। इसमें 10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल है। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर है।
