भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों अपने दमदार प्रदर्शन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। गिल वर्तमान समय में फैंस के सबसे चहिते खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी फैंस द्वारा काफी पसंद किये जाते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें वह विज्ञापन शूट के दौरान एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।गिल इन दिनों ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं जिसके पहले दो मैचों में उन्होंने जबरदस्त पारियां खेलीं थी और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। रविवार (25 सितम्बर) को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शुभमन पूरे शूट के दौरान मस्ती वाले मूड में दिखे। हालाँकि, ये पता नहीं चल पाया कि ये शूट उन्होंने कौन से ब्रांड के लिए किया।
