• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया की वर्ल्ड कप से ठीक पहले करारी हार

sports_master by sports_master
September 27, 2023
in क्रिकेट
0

राजकोट/टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से ठीक पहले करारी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से हराया, हालांकि भारत ने सीरीज 2-1 से जीत ली है।

राजकोट में बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 352 रन बनाए। यह मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में भारतीय टीम ने 49.4 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट हो गई।

हार के कारण

  • ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर कामयाब टॉस जीतकर खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का टॉप ऑर्डर सफल रहा। टीम के टॉप-4 बैटर्स ने फिफ्टी जमाई। इनमें ओपनर डेविड वॉर्नर ने 56, मिचेल मार्श ने 96, स्टीव स्मिथ ने 72 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए।
  • भारत ने लगातार विकेट गंवाए 353 रन का टारगेट चेज करने उतरी टीम इंडिया ने लगातार विकेट गिराए। टॉप ऑर्डर में दो 70+ की पार्टनरशिप हुईं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में कोई साझेदारी नहीं हुई। जो हार का कारण बनीं।
  • इंडिया का लोअर मिडिल ऑर्डर फेल रहा टॉप ऑर्डर में रोहित-कोहली के अर्धशतकों के बाद मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर जिम्मेदारी संभालने में नाकाम रहा। नंबर-4 पर अय्यर ने 48 रन बनाए। शेष 3 बैटर्स 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। केएल राहुल 26, सूर्या 8 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
  • भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले और आखिरी ओवर्स में खूब रन लुटाए पहले गेंदबाजी करने उतरे भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत और आखिरी के ओवर्स में खूब रन लुटाए। पहले 10 ओवर में कंगारुओं का स्कोर 90/1 था, जबकि आखिरी 15 ओवर में 98 रन बने।

एनालिसिस: पंड्या की कमी खली, रोहित-कोहली पारी को बड़ा नहीं कर सके
हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की कमजोरी सामने आई। पिछले मैच में आतिशी पारी खेलकर प्रभावित करने वाले सूर्या मिडिल ऑर्डर पर खास नहीं कर रहे। राहुल-सूर्या और जडेजा जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे। कप्तान के साथ ओपन करने उतरे वॉशिंगटन सुंदर भी मौके को भुना नहीं सके। साथ ही राजकोट की पिच पर हमारा स्पिन डिपार्टमेंट प्रभाव नहीं छोड़ सका। यहां कुलदीप ने 2 विकेट लिए। शेष स्पिनर्स खाली हाथ रहे।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई तीनों डिपोर्टमेंट में वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार नजर आई। मेहमान टीम के टॉप-4 बैटर्स ने फिफ्टी जमाई। गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट चटकाए। साथ ही टीम की फील्डिंग भी सराहनीय रही। खासकर मैक्सवेल का कैच और तनवीर सेंघा का बाउंड्री सेव।

विराट कोहली ने जमाया 66वां अर्धशतक
विराट कोहली ने वनडे करियर की 66वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 61 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। इस पारी में कोहली ने 91.80 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

रोहित-कोहली की फिफ्टी पार्टनरशिप
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों 61 बॉल पर 70 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को ग्लैन मैक्सवेल ने रोहित को कॉट एंड बोल्ड करके तोड़ा।

रोहित-वॉशिंगटन की फिफ्टी पार्टनरशिप
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने 78 रनों की पार्टनरशिप करके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 65 बॉल का सामना किया। इस साझेदारी को ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा।

पावरप्ले : भारत की शानदार शुरुआत
353 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर में बिना नुकसान के 72 रन बना लिए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

एशियन गेम्स: नेपाल के दीपेंद्र के 10 गेंद में 52 रन, 8 छक्के; युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us