• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आया:तीसरे स्थान पर फिसला पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

sports_master by sports_master
September 16, 2023
in क्रिकेट
0

भारत ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार यानी 14 सितंबर को वनडे टीम रैंकिंग अपडेट की है। जहां भारतीय टीम पाकिस्तान को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

एशिया कप 2023 के अपने आखिरी सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से टीम को नुकसान हुआ और वो तीसरे नंबर पर फिसल गई।

भारत के 116 रेटिंग पॉइंट्स हो गए
वनडे रैंकिंग में दूसरा स्पॉट हासिल करने वाली भारतीय टीम के कुल 116 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं और उसने पाकिस्तान को एक रेटिंग पॉइंट्स से पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

अफगानिस्तान को हराकर पहले स्थान पर पंहुचा था पाकिस्तान
पिछले महीने एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान ने श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज जीती, और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर ICC की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बन गया था। लेकिन, अब पाकिस्तान तीसरे नंबर पर फिसल गया है।

श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया
डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने गुरुवार रात को रोमांचक सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। आखिरी 2 गेंद पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। चरिथ असालंका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी। टीम 11वीं बार वनडे एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। 17 सितंबर को कोलंबो के मैदान पर खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से होगा।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। DLS मेथड के तहत श्रीलंका को 252 का टारगेट ही मिला। श्रीलंका ने 42 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

डायमंड लीग फाइनल्स 2023:नीरज अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे; जैकब और एंडरसन से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us