• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

डायमंड लीग फाइनल्स 2023:नीरज अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे; जैकब और एंडरसन से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद

sports_master by sports_master
September 16, 2023
in एथलेटिक्स
0

Newdehli.टोक्यो ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा आज देर रात डायमंड लीग 2023 फाइनल में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगे। डायमंड लीग 2023 फाइनल अमेरिका के यूजीन शहर में खेला जाएगा। नीरज का मुकाबला आज देर रात 1:50 बजे होगा।

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में लीग की 11वीं मीट में नीरज 85.71 मीटर के बेस्ट स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। चोपड़ा मौजूदा डायमंड लीग मेंस जेवलिन थ्रो चैम्पियन हैं, उन्होंने 2022 में ये ट्रॉफी जीती थी।

मुरली और अविनाश में नहीं खेलेंगे
मेंस के लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर और 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने भी अपने-अपने इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने 23 सितंबर से चीन में होने वाले एशियन गेम्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यूजीन प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया।

ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट
नीरज एक साथ ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीता था। भारत ओलिंपिक में साल 1900 से शिरकत कर रहा है, लेकिन ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में नीरज से पहले किसी भारतीय ने गोल्ड छोड़िए किसी भी कलर का मेडल नहीं जीता था। नीरज से पहले मिल्खा सिंह और पीटी उषा का अलग-अलग ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहना भारत का बेस्ट परफॉर्मेंस था।

क्या है डायमंड लीग
डायमंग लीग एथलेटिक्स (ट्रैक और फिल्ड) का एक टूर्नामेंट है, जिसमें एथलेटिक्स के 16 इवेंट (मेंस और विमेंस) होते हैं। यह हर साल दुनिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाता है।

डायमंड लीग एथलेटिक्स सीरीज हर साल मई से सितंबर तक आयोजित की जाती है और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। आमतौर पर डायमंड लीग के सीजन में प्रतियोगिताओं की संख्या 14 होती है, जिसमें फाइनल भी शामिल होता है, लेकिन कभी-कभी यह संख्या बदल जाती है।

हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं, पहले नंबर के खिलाड़ी को 8 और 8वें नंबर के खिलाड़ी को एक पॉइंट मिलता है।13 इवेंट के बाद सभी खिलाड़ियों के पॉइंट्स काउंट होते हैं। टॉप-10 पोजिशन पर फिनिश करने वाले खिलाड़ियों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है। इसमें जीतने वाले खिलाड़ी को डायमंड लीग विजेता की ट्रॉफी और कैश प्राइज मिलता है।

कहां देख सकेंगे मैच
यूजीन डायमंड लीग 2023 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग Jio सिनेमा पर उपलब्ध होगी। मेंस जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता का भारत में स्पोर्ट्स18 टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। नीरज चोपड़ा का मैच भारतीय टाइमिंग के मुताबिक आज को रात 12:50 बजे शुरू होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

भारत vs श्रीलंका हर फाइनल का हिसाब-किताब:एशिया कप में 8वीं बार खिताबी जंग; दोनों के बीच ओवरऑल 19 फाइनल हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us