• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराया: एशिया कप में 2012 के बाद इंडिया से जीते, मुश्तफिजुर ने पलटा पासा

sports_master by sports_master
September 15, 2023
in क्रिकेट
0

कोलंबो/टीम इंडिया को एशिया कप-2023 के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी बांग्लादेश ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया। बांग्लादेशी टीम ने इस टूर्नामेंट में भारत पर 2012 के बाद जीत हासिल की है।

यह भारत की टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में पहली हार है, हालांकि इस मैच की हार-जीत से टूर्नामेंट पर फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि भारतीय टीम पहले ही फाइनल में एंट्री कर चुकी है। अब 17 सितंबर को टीम का सामना डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका से होगा।

भारत-बांग्लादेश कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 265 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हो गई।

रहमान ने 49वें ओवर में शार्दूल-अक्षर को पवेलियन भेजा
आखिरी 18 बॉल में भारतीय टीम को 18 बॉल पर 31 रनों की जरूरत थी। अक्षर पटेल और शार्दूल ठाकुर खेल रहे थे। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले। एक समय टीम को 12 बॉल पर 17 रन चाहिए थे। ऐसे में कप्तान शाकिब अल हसन ने मुश्तफिजुर रहमान को बॉल थमा दी। रहमान ने 49वें ओवर की पहली और चौथी बॉल पर शार्दूल ठाकुर और अक्षर पटेल के विकेट लेकर मैच का रुख वापसी बांग्लादेश की ओर कर दिया।

हार के कारण
टीम इंडिया ने अति रोमांचक मैच गंवाया, क्योंकि इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा टीम की बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहते थे। आगे कुछ पॉइंट्स में पढ़िए हार के कारण…

  • बड़े खिलाड़ी नहीं उतरे भारतीय टीम ने पहले ही फाइनल में प्रवेश कर लिया था। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का फैसला लिया। इस मुकाबले के लिए टीम में 5 बदलाव किए गए। मुकाबले में विराट, हार्दिक, बुमराह, सिराज और कुलदीप जैसे बड़े प्लेयर्स को आराम दिया गया, जबकि तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और शार्दूल को मौका मिला।
  • शाकिब-तौहीद की पार्टनरशिप नहीं तोड़ सके 59 पर चार विकेट हासिल करने के बाद भारतीय गेंदबाज बीच के ओवर्स में कप्तान शाकिब अल हसन और तौहीद हृदॉय की पार्टनरशिप नहीं तोड़ सके। इस शतकीय साझेदारी ने बांग्लादेशी बैटर्स से दबाव हटाया और टीम ने 265 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।
  • अकेले पड़ गए गिल टारगेट चेज करते हुए शुभमन गिल 121 रन की शतकीय पारी खेली। वे एक छोर से खड़े रहे, जबकि दूसरी ओर से नियमित समय अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
  • रहमान का 49वां ओवर 49वां ओवर लेकर आए मुश्तफिजुर रहमान ने भारत से जीत छीन ली। उन्होंने शार्दूल ठाकुर और अक्षर पटेल को आउटकर भारतीय टीम को मुकाबले से लगभग बाहर कर दिया।

एनालिसिस: मैच फिनिश नहीं कर सके गिल, टीम ने लगातार विकेट गंवाए
मुकाबले में भारतीय बैटर्स बांग्लादेशी स्पिनर्स के सामने जूझते दिखे। हमारे बैटर्स को लेफ्टी पेसर रहमान ने भी परेशान किया।

रोहित का कोलंबो की पिच पर टॉस जीतकर फील्डिंग लेने का फैसला सही रहा और हमारे गेंदबाजों ने 59 रन पर विपक्षियों के चार विकेट भी गिरा दिए, लेकिन बीच के ओवर्स में विकेट नहीं आए। यहां शाकिब-तौहीन ने शतकीय साझेदारी कर डाली। 8वें विकेट के लिए नसुम हसन और मेहदी हसन ने भी 45 रन जोड़ लिए। बाद में यही रन भारी पड़े।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में हमारे स्पिनर्स उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर सके। तीनों स्पिनर्स ने 5+ की इकोनॉमी से रन खर्च किए। अक्षर-जडेजा को एक-एक विकेट ही मिला।

गिल ने जमाया पांचवां शतक
ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की 5वीं सेंचुरी बनाई। उन्होंने एशिया कप में पहला शतक पूरा किया। इस गिल की इस टूर्नामेंट चौथी सेंचुरी है। गिल ने 133 बॉल पर 90.97 के स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए।

गिल-राहुल की फिफ्टी पार्टनरशिप
17 रन पर 2 विकेट खोने के बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने भारत को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 87 बॉल पर 57 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को शेख मेहदी हसन ने राहुल को आउट करके तोड़ा।

पावरप्ले : भारत को लगे 2 झटके
266 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। तीसरे ओवर में तिलक वर्मा भी 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। दोनों को ही डेब्यूटांट तंजीम हसन ने आउट किया। 17 रन पर 2 विकेट खोने के बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने पावरप्ले में टीम इंडिया का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और स्कोर 42 रन तक पहुंचा दिया।

शाकिब ने 80 रन बनाए, बांग्लादेश ने दिया 266 का टारगेट
बांग्लादेशी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए। टीम ने भारत को 266 रनों का टारगेट दिया। कप्तान शाकिब अल हसन ने 80 रनों की पारी खेली। उन्होंने 55वीं हाफ सेंचुरी जमाई, जबकि तौहीद हृदॉय ने वनडे करियर की 5वीं फिफ्टी बनाई। तौहीद 54 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय खेमे से शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिले।

हृदॉय की 5वीं फिफ्टी
तौहीद हृदॉय ने वनडे करियर की 5वीं फिफ्टी जमाई। वे 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।

तौहीद ने 81 बॉल की पारी में 66.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े।

शाकिब की 65 बॉल पर फिफ्टी
नंबर-4 पर खेलने उतरे बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने वनडे करियर की 55वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 65 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। शाकिब ने 85 बॉल पर 80 रनों की पारी खेली। शाकिब ने 94.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए।

शाकिब-तौहीद की सेंचुरी पार्टनरशिप
59 रन पर मेहदी हसन मिराज का विकेट गंवाने के बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने तौहीद हृदॉय के साथ 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 115 बॉल पर 111 रन की साझेदारी की। इस शतकीय साझेदारी को शार्दूल ठाकुर ने शाकिब को आउट करते हुए तोड़ा।
पावरप्ले : बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर फेल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने टॉप-3 विकेट 28 रन पर गंवा दिए। टीम ने 10 ओवर में 44 रन बनाए। भारतीय टीम को शार्दूल ठाकुर ने दो और मोहम्मद शमी ने दो विकेट गंवाए।

भारतीय टीम में 5 बदलाव; अय्यर पूरी तरह फिट नहीं
रोहित शर्मा ने पिछली प्लेइंग में 5 बदलाव किए हैं। विराट, हार्दिक, बुमराह, सिराज और कुलदीप को आराम दिया गया, जबकि तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और शार्दूल को मौका मिला।

मैच से पहले BCCI ने बयान जारी किया है कि श्रेय्यर अय्यर पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन इस मैच के लिए फिट नहीं हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

भारत ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आया:तीसरे स्थान पर फिसला पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us