क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं। पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह खुशी शेयर की। उन्होंने बेटे का नाम अंगद रखा है। वे एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई लौटे थे।
क्रिकेटर ने लिखा, ‘हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है। हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने लिटिल बॉय अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं।’
वे एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई लौटे थे
बुमराह रविवार को एशिया कप बीच में छोड़कर श्रीलंका से मुंबई लौट आए थे। वह सुपर-4 स्टेज के मैचों के लिए श्रीलंका लौट जाएंगे। टीम इंडिया अगर आज नेपाल को हराने में कामयाब हो जाती है तो टीम सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लेगी। अगर मैच रद्द भी हो जाता है, तब भी सुपर-4 में टीम इंडिया अपनी जगह पक्की कर लेगी,भारतीय टीम का सुपर फोर में पहला मुकाबला 10 सितंबर को कैंडी के मैदान पर पाकिस्तान से होगा।
BTech कर चुकी हैं टीवी एंकर संजना गणेशन
संजना ने 2012 में सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से BTech किया है। ग्रेजुएशन के बाद संजना ने एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। वे 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। संजना ने MTV के शो स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में भी हिस्सा लिया था।
इस शो के बाद संजना ने फैसला किया कि वह एक स्पोर्ट्स एंकर के रूप में अपना करियर बनाना चाहती हैं।
