नई दिल्ली। क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक में हमेशा से एक खास रिश्ता रहा है। इस कड़ी में कई हिट जोड़ियां भी देखेन को मिली हैं। जैसे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, जहीर खान-सागरिका घाटके, (Virat Kohli-Anushka Sharma, Zaheer Khan-Sagarika Ghatke) युवराज सिंह-हेजल कीच जैसी जोड़ियां शामिल हैं, किन्तु पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत (Urvashi Rautela and Rishabh Pant) अक्सर खबरों में रहे है।
भारतीय टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ सुर्खियों में हैं। उर्वशी के एक बयान के बाद यह दोनों एक बार फिर चर्चा में आएं। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ‘मिस्टर आरपी’ को लेकर एक किस्सा सुनाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पंत की इंस्टा स्टोरी बताकर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ जिसमें लिखा था ‘मेरा पीछा छोड़ दो बहन, झूठ की भी हद होती है।’ अब इस विवाद को आगे बढ़ाते हुए उर्वशी रौतेला ने ट्वीट कर अपना जवाब दिया है।
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने मिस्टर आरपी को लेकर एक किस्सा सुनाते हुए कहा था ‘मैं वाराणसी में शूटिंग कर के दिल्ली आई थीं जहां मेरा शो होना था। मैंने पूरे दिन शूटिंग की। मिस्टर आरपी मेरे से मिलने आए थे और वह लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे। 10 घंटे की शूटिंग के बाद जब मैं वापस आई तो थक गई थी और आकर सो गई। इतनी बार मुझे कॉल आया, मगर मुझे पता नहीं चला। जब मैं उठीं तो मैंने 16-17 मिस कॉल देखी। तब मुझे बहुत बुरा लगा। फिर मैंने उनसे कहा कि जब आप मुंबई आओगे तब हम मिलेंगे और हम वहां मिले।’
इसके बाद सोशल मीडिया पर पंत की इंस्टा स्टोरी बताकर स्क्रीनशॉट वायरल हुआ जिसमें लिखा था ‘कितनी हंसी की बात है कि कुछ लोग इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं ताकी वह लोकप्रियता हासिल कर सके और हेडलाइन में आ जाए। यह कितनी खराब बात है कि कुछ लोग लोकप्रियता के भूखे हैं। भगवान उन्हें खुश रखे। मेरा पीछा छोड़ दो बहन, झूठ की भी हद होती है।’
