• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्रोएशिया ओपन : टॉप सीड अल्कराज को हराकर जैनिक सिनर ने जीता खिताब

sports_master by sports_master
August 12, 2022
in टेनिस
0

इटली के जैनिक सिनर ने क्रोएशिया उमाग ओपन के पुरुष सिंगल्स फाइनल का खिताब जीत इस सीजन का अपना पहला टाइटल जीत लिया है। विश्व नंबर 10 सिनर ने टॉप सीड और विश्व नंबर 5 स्पेन के कार्लोस अल्कराज को 6-7, 6-1, 6-1 से हराकर जीत दर्ज की। अल्कराज इस प्रतियोगिता में गत विजेता थे। सिनर इस टूर्नामेंट से पहले 6 इवेंट्स में इस सीजन कम से कम क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे लेकिन खिताब नहीं जीत पा रहे थे, ऐसे में ये जीत काफी खास है।

सिनर ने करीब ढाई घंटे तक चले मैच में अल्कराज से बेहतर टेनिस खेली। पहला सेट टाईब्रेक में गंवाने के बाद अगले दो सेट सिनर ने बेहतरीन ढंग से आसानी से जीते। खास बात ये है कि ये एटीपी 250 इवेंट क्ले कोर्ट पर होता है और अल्कराज इस सीजन क्ले कोर्ट पर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, लेकिन सिनर ने इस बार उन्हें पछाड़ दिया। सिनर ने पिछले ही महीने विम्बल्डन में भी चौथे दौर में अल्कराज को हराकर बाहर किया था। जीत के बाद सिनर ने कहा,

जाहिर सी बात है कि मैं काफी खुश हूं। अभी तक ये साल मेरे लिए काफी कठिन रहा, लेकिन मैंने हर बार बेहतर खेलने की कोशिश की, बेहतर खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनने की कोशिश की। ऐसे में मैं ट्रॉफी को जीतकर खुश हूं, लेकिन अब भी मुझे काफी बदलाव करने हैं।

सिनर ने मैच के बाद इंटरव्यू में अपने गुस्सैल रवैये पर भी बात की। इस सीजन कई टूर्नामेंट में सिनर ने अपने बर्ताव के कारण फैंस को काफी निराश किया था, लेकिन अब सिनर के मुताबिक वो इसे ठीक कर रहे हैं। सिनर का ये सातवां एटीपी खिताब है और इससे पहले के 6 खिताब हार्ड कोर्ट पर जीते थे।

कार्लोस अल्कराज की ये दो हफ्तों में लगातार दूसरी खिताबी हार है। पिछले हफ्ते लोरेंजो मुसेटी ने उन्हें हैमबर्ग ओपन के फाइनल में हराया था और अब सिनर ने उन्हें मात दी है। खास बात ये है कि मुसेटी और सिनर, दोनों ही इटली से हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

फीफा प्रतिबंध की धमकी पर सुनील छेत्री ने खिलाड़ियों से कहा, ज्यादा ध्यान मत दो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us