• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का हो जाएगा बंटाधार, डेविड वार्नर एंड कंपनी के BBL छोड़ने की खबरों पर बोले कंगारू दिग्गज

sports_master by sports_master
July 27, 2022
in क्रिकेट
0

एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने किसी अनुबंधित खिलाड़ी को यूएई या दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खेलने की मंजूरी देना उसके लिए व्यावसायिक आत्महत्या होगी। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश लीग अगले साल जनवरी में खेली जानी है। बीबीएल (Big Bash League) 2023 की तारीखें यूएई और साउथ अफ्रीका की टी20 लीग से टकराना तय है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल की 3 फ्रेंचाइजी- मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने यूएई टी20 लीग में टीमों में निवेश किया है।

एडम गिलक्रिस्ट बुधवार 27 जुलाई 2022 को SEN रेडियो पर द ऑस्ट्रेलियन में छपी एक खबर पर चर्चा कर रहे थे। खबर में कहा गया था कि डेविड वार्नर (David Warner) जनवरी में यूएई टी20 लीग में खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहते हैं। डेविड वार्नर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के अनुबंधित खिलाड़ी हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जनवरी 2023 के आखिरी 3 सप्ताह में कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना है। जनवरी में उसका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच होगा, जो 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा।गिलक्रिस्ट ने विश्व क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) फ्रेंचाइजी के बढ़ते प्रभुत्व पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी ‘एकाधिकार’ की मौजूदा प्रवृत्ति खतरनाक है। गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘यह बहुत अप्रत्याशित है। वे (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) डेविड वार्नर को बीबीएल में खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं। मैं इस बात को समझता हूं।

’एडम गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘हालांकि, इसमें केवल डेविड वार्नर ही नहीं अन्य खिलाड़ी भी शामिल होंगे। यह आईपीएल फ्रेंचाइजी का वैश्विक स्तर पर बढ़ता दबदबा है। उनके पास कैरेबियाई प्रीमियर लीग में भी कई टीमों का स्वामित्व है।’उन्होंने कहा, ‘यह खतरनाक चलन है, क्योंकि यह उस स्वामित्व और खिलाड़ियों के स्वामित्व और उनकी प्रतिभा पर एकाधिकार करने से जुड़ा है। यह इससे जुड़ा है कि वे कहां खेल सकते हैं और कहां नहीं खेल सकते हैं।’ गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (Cricket Australia) को सलाह दी कि वह इस मसले पर गौर करे, क्योंकि भविष्य में कई अन्य क्रिकेटर भी वॉर्नर की राह पर चल सकते हैं।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘अगर गिलक्रिस्ट कहता है, सॉरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, मैं विभिन्न टूर्नामेंटों में अपनी भारतीय फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलने जा रहा हूं तो आप उससे सवाल नहीं कर सकते, यह उसका विशेषाधिकार है।’ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 96 टेस्ट और 287 वनडे मैच खेलने वाले गिलक्रिस्ट इससे पहले डेक्कन चार्जर्स और किंग्स इलेवन पंजाब जैसी आईपीएल टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में जब आईपीएल खिताब जीता था तब गिलक्रिस्ट ही उसके कप्तान थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

लाइव स्ट्रीमिंग // कितने बजे बजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का बिगुल ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us