इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है। इन खेलों में पहले 215 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधत्व करने वाले थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 205 हो गई है। राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले भारत को तब बड़ा तगड़ा झटका लगा, जब स्वर्ण पदक के दावेदार नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया।
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के तौर पर देश का नेतृत्व करने का मौका गंवाने पर निराशा जाहिर की है। भारत की ओर से एथलेटिक्स में 33, बैडमिंटन में 10, बॉक्सिंग में 12, वेटलिफ्टिंग (भारत्तोलन) में 15, रेसलिंग (कुश्ती) में 11, साइक्लिंग में 13, जिम्नास्टिक्स में 7, जूडो में 6, लान बॉल में 10, स्क्वैश में 9, तैराकी में 4, टेबल टेनिस में 8, ट्रायथलान में 4 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।इसके अलावा पुरुष और महिला हाकी टीमें (दोनों में 18-18 सदस्य) और महिला क्रिकेट टीम (15 सदस्य) भी हिस्सा लेगी। साथ ही पैरा स्पोर्ट्स में भारत की ओर से 12 खिलाड़ी (एथलेटिक्स-4, पावरलिफ्टिंग-1, स्विमिंग-3 और टेबल टेनिस-4) भी हिस्सा लेंगे।
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 का उद्घाटन समारोह कब होगा?
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 का उद्घाटन समारोह गुरुवार (28 जुलाई) को होगा।
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 का उद्घाटन समारोह किस समय शुरू होगा?
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 का उद्घाटन समारोह 28 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे होगा।
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 का उद्घाटन समारोह कहां आयोजित किया जाएगा?
- राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2022 का उद्घाटन समारोह इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाला है। उद्घाटन समारोह का स्थान बर्मिंघम में अलेक्जेंडर स्टेडियम होगा।
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह का लाइव टेलिकॉस्ट (सीधा प्रसारण/Live Telecast) कौन सा चैनल करेगा?
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह का लाइव टेलिकॉस्ट (सीधा प्रसारण) सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों सोनी टेन-1 (Sony TEN 1), सोनी टेन-2 (Sony TEN 2), सोनी टेन-3 (Sony TEN 3), सोनी टेन-4 (Sony TEN 4) और सोनी सिक्स (Sony SIX) चैनलों पर किया जाएगा। सोनी नेटवर्क के अलावा भारत में डीडी स्पोर्ट्स भी उद्घाटन समारोह को लाइव स्ट्रीम करेगा।
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) कैसे देखी जा सकती है?
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप या वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।
